बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हाल ही में कहा कि वह पान मसाले का ऐड कभी नहीं करेंगे. इसके लिए उनका जमीर गवाही नहीं करता. एक तरफ सनी का ये वीडियो आउट हुआ वहीं इस बीच उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया. इस वीडियो में सनी खुद पान मसाला के ऐड में नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर ये एक पुराना ऐड खूब शेयर किया जा रहा है. सनी देओल के साथ, इस ऐड में एक्टर रवि किशन और विजय राज भी हैं.
वीडियो में सनी दो महिलाओं के साथ एक पान की दुकान पर आते हैं, जो मीठा पान मांगती हैं. फिर ऐड में सनी को मीठा पान खाते हुए दिखाया गया है, और पान मसाला की पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर भी दिखाई गई है. हालांकि, पैकेजिंग पर साफ तौर पर “नो टोबैको” और “नो निकोटीन” लिखा है. दोबारा वायरल हुए इस ऐड ने अब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है, खासकर सनी के हाल के कमेंट्स को देखते हुए कि वह पान मसाला को एंडोर्स नहीं करती हैं.
Wahh re bhadwo @shubhankrmishra @iamsunnydeol https://t.co/LwnVrABBBC pic.twitter.com/hXTExlPQeD
— 𝙇 𝙊 𝙂 𝘼 𝙉 (@SRks_Shubhh1) August 16, 2026
सनी देओल ने क्या कहा?
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ उनके YouTube चैनल पर खास बातचीत में, सनी ने बताया कि उन्होंने उन प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के ऑफर ठुकरा दिए थे जिन पर उन्हें विश्वास नहीं है जिसमें पान मसाला के ऐड भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, “मैं पान मसाला के ऐड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं इनमें से कुछ भी नहीं करूंगा. आते हैं लेकिन नहीं करूंगा. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो. मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि यह प्रमोट करने के लिए अच्छी चीज है.” उन्होंने कहा, "कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए और जो करनी होती है वो कर लेता हूं."
यह भी पढ़ें: पिता गायक और मां पहलवान, दोनों ने मिलकर डाकू के नाम पर रखा बेटे का नाम, बड़ी फिल्मी है इस सिंगर के नाम का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं