विज्ञापन

सहवाग-गावस्कर ओपनर, सचिन नंबर-4, गिलक्रिस्ट विकेटकीपर, रमीज राजा ने बताई अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड प्लेइंग 11

रमीज राजा ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. उनकी टीम में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, गैरी सोबर्स, इमरान खान और शेन वॉर्न जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है.

सहवाग-गावस्कर ओपनर, सचिन नंबर-4, गिलक्रिस्ट विकेटकीपर, रमीज राजा ने बताई अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड प्लेइंग 11
रमीज राजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. राजा ने ओपनर के तौर पर पूर्व भारतीय सलामी वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर का चुनाव किया है. वहीं तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम पर उन्होंने विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को रखा है. सचिन क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. वहीं रिचर्ड्स और लारा की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में की जाती है. 

रमीज राजा ने छठवें स्थान के लिए गैरी सोबर्स का चुनाव किया है, जो कि बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी धमाल मचाने में माहिर थे. सोबर्स के खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि उन्होंने वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 93 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह 160 पारियों में 57.78 की औसत से 8032 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 159 पारियों में 34.03 की औसत से 235 सफलता प्राप्त की. 

विकेटकीपर के तौर पर राजा ने एडम गिलक्रिस्ट पर दाव लगाया है, जो विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्ले से भी कहर ढाते थे. आठवें खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का चुनाव किया है. इमरान बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंद से भी कहर ढाने में एक्सपर्ट थे. 

राजा की टीम में दो तेज गेंदबाज और एक मुख्य स्पिनर को मौका मिला है. तेज गेंदबाज के तौर पर मैलकम मार्शल और ग्लेन मैकग्रा एवं स्पिनर के तौर पर शेन वॉर्न जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. 

रमीज राजा ने की ऑल टाइम वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन 

वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, गैरी सोबर्स, एडम गिलक्रिस्ट, इमरान खान, मैलकम मार्शल, ग्लेन मैकग्रा और शेन वॉर्न. 

यह भी पढ़ें- पंजाब के हुए पांड्या, 10 लाख से शुरू हुआ सफर 122 करोड़ तक पहुंचा, IPL से हार्दिक के कमाई का पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Ramiz Raja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com