Yogi Adityanath On Uproar In J&K Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ. एक तरफ़ नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के विधायक थे. उनके सामने बीजेपी के विधायक थे. नौबत हाथापाई पाई तक पहुंच गई थी. अब बीजेपी ने इसी बहाने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस किया. तो यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को खूब कोसा. वैसे मौक़ा था छठ पर्व का था. सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में गोमती नदी किनारे छठ करने वालों से मिलने गए थे.
योगी यहीं नहीं रुके. सीएम योगी ने जम्मू कश्मीर की अब्दुल्ला सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता को खंडित करने की कोशिशों से बाज आने की चेतावनी दी. योगी आदित्यनाथ ने कहा 5 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 और 35A समाप्त कर के घाटी से आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किया है. आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने कश्मीर को आतंकवाद का वेयर हाउस बना दिया था.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आज गाजियाबाद में
यूपी के सीएम इन दिनों चुनाव मोड में हैं. एक दिन वे झारखंड में चुनाव प्रचार करते हैं. तो अगले दिन बीजेपी के स्टार प्रचारक बन कर महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं. यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है. बीजेपी के लोकसभा चुनाव में ख़राब प्रदर्शन के बाद ये उप चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. इसीलिए मुख्यमंत्री योगी यूपी की सभी नौ सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे है. शुक्रवार को सीएम योगी ने ग़ाज़ियाबाद में बीजेपी के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं