विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

योगी आदित्यनाथ बोले, पिछले छह महीने में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में छह महीने पहले जब उन्हें सत्ता मिली थी, तब सूबे से जंगलराज और अराजकता दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता थी.

योगी आदित्यनाथ बोले, पिछले छह महीने में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने छह महीने के कामकाज का ब्योरा दिया.
  • योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर जमकर पलटवार किया.
  • योगी ने कहा इससे पहले हर जिले में दंगे होते रहते थे.
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले महीनों के काम का ब्योरा दिया और कहा कि हमने उत्तर प्रदेश को  सुरक्षा का माहौल दिया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने छह महीने के कामकाज का ब्योरा देते हुए पिछली सरकारों पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में छह महीने पहले जब उन्हें सत्ता मिली थी, तब सूबे से जंगलराज और अराजकता दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता थी. उन्होंने प्रदेश को अब सुरक्षा का माहौल दिया है. आदित्यनाथ ने कहा, 'सत्ता में आते ही हमारे लिए सबसे पहला काम था यूपी से जंगलराज को खत्म करना, हमारे मंत्रियों के कठोर परिश्रम से यूपी से अपराध का खात्मा हो रहा है.'

यह भी पढे़ं : योगी सरकार ने मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत किये 33.65 करोड़ रुपये मंजूर

योगी ने कहा, 'पिछले छह महीने में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ. इससे पहले हर जिले में दंगे होते रहते थे. हमने किसानों के लिए ऋणमाफी का ऐलान किया, उन्हें सर्टिफिकेट तक दे दिए.'

VIDEO :  पिछली सरकारों की खामियों पर सीएम योगी लाए श्वेतपत्र​
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश और जनोन्मुखी कार्य संस्कृति की पुरजोर हिमायत कर उन्होंने अपनी एक नई छवि गढ़ी है. (इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Aadityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com