विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

छोटा राजन गैंग का शार्प शूटर नीरज वाल्मीकि इलाहाबाद से गिरफ्तार

आरोपी बीती 19 जून को सिविल लाइंस क्षेत्र में करियर कोचिंग के संचालक पर हुए हमले में शामिल था. उसने कई हत्याओं की बात कबूली हैं.

छोटा राजन गैंग का शार्प शूटर नीरज वाल्मीकि इलाहाबाद से गिरफ्तार
( फाइल फोटो )
  • करियर कोचिंग के संचालक पर हुए हमले में था शामिल
  • कई वारदातों को दे चुका है अंजाम
  • 15000 रुपए का था इनामी
नई दिल्ली: इलाहाबाद में पुलिस ने छोटा राजन गैंग के शार्प शूटर  नीरज वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर  15,000 रुपये  का इनाम था.  आरोपी बीती 19 जून को सिविल लाइंस क्षेत्र में करियर कोचिंग के संचालक पर हुए हमले में शामिल था. उसने कई हत्याओं की बात कबूली है.  इलाहाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया, 'बीती 19 जून को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कैरियर कोचिंग के संचालक पर हमला हुआ था, जिसके संबंध में सिविल लाइंस थाना में मुकदमा दर्ज था. पुलिस एक माह से आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच बुधवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर लोको कंप्लेक्स रेलवे स्टेशन सिविल लाइन साइड से इनाम घोषित अपराधी नीरज वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व चार कारतूस बरामद हुए.' 

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया, 'जेल में उसकी दोस्ती विष्णु रंजन गुप्ता से हो गई और उसके जरिए कई शातिर अपराधियों से उसकी मुलाकात हुई और सभी का मोबाइल नंबर मिला. सभी से बात करके वह मुंबई गया और वहां पर छोटा राजन गैंग के शूटरों से उसकी मुलाकात हुई. इसी गैंग के कहने पर वर्ष-2006 में अहमद हुसैन ड्रग्स डीलर की हत्या की.'

उसने बताया, 'फिर गैंग को अजय घोषालिया को मारने की सुपारी मिली, जिसको मारने की तैयारी में थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया. फिर वहां से छूट कर वह इलाहाबाद आ गया, जहां उसने 2007 में विष्णु गुप्ता को डाक खाने लूट में मारा. साल-2013 में कर्नलगंज में पिंकी गुप्ता की हत्या की बात बताई, जिससे ईएनएस के ठेकेदार भयभीत होकर रंगदारी का पैसा दें. इसमें गवाही देने के कारण प्रताप सिंह को वर्ष-2016 में झूंसी में अपने साथियों शनि, शिवा, मंगल एवं राजू के साथ मार दिया. इस मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था.'

( इनपुट आईएनएस से भी )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad, Chota Rajan, Crime News, Underworld
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com