उत्तर प्रदेश के आगरा धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार रहमान कुरैशी ने कई अहम खुलासे किए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया है कि रहमान को क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसे मिलते थे. वह 'सुन्नाह' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था, जिस पर वह धर्मांतरित लोगों के वीडियो अपलोड करता था.
अधिकारियों के अनुसार, रहमान कुरैशी की शैक्षणिक योग्यता मात्र 12वीं पास है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसे 12 कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान है. उसने यह भी कबूल किया है कि उसे विदेश से फंड मिलता था. पुलिस अब उसके डिजिटल वॉलेट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि पैसों के स्रोत का पता लगाया जा सके. बताया जा रहा है कि यूट्यूब चैनल से रहमान को प्रति माह एक लाख रुपये तक की कमाई होती थी. इस धर्मांतरण रैकेट में रहमान कुरैशी को एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है और उसे अब्दुल रहमान का करीबी भी बताया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगरा धर्मांतरण केस में गिरफ्तार आरोपियों के काले कारनामों से जुड़े कई खुलासे हुए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन अस्मिता के तहत अब 14 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें 2 अब्दुल रहमान को पुत्र हैं. तीसरा जुनैद है जो अब्दुल रहमान के टच में था उसकी गिरफ्तारी हुई है. रोहतक की लड़की का धर्म परिवर्तन जुनैद द्वारा एक जोधपुर के काजी को बुलाकर किया गया था. उस लड़की ने कोर्ट में बयान दिए.
अब्दुल रहमान के घर से जिहाद और धर्मांतरण के संबंध में हजारों की संख्या में साहित्य बरामद हुए थे. वो पूरे देश में भ्रमण करता था. उसने नागालैंड जाने की बात कबूली है. साथ ही नेपाल, भूटान और सिलीगुड़ी भी वो बराबर जाता था. इसके अलावा कश्मीर में भी यात्रा करने की बात कही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं