- दिल्ली में बने व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिये धर्मांतरण का नेटवर्क चल रहा था, जिसमें मनोज उर्फ मुस्तफा शामिल था.
- ग्रुप का एडमिन अब्दुल्ला जयसवाल था, जो ऑटो चालक है और उसने कई सदस्यों को इस नेटवर्क से जोड़ा था.
- अब्दुल रहमान मुस्तफाबाद से पूरे सिंडिकेट का संचालन कर रहा था, जो कलीम सिद्दीकी के बाद सक्रिय हुआ था.
आगरा धर्मांतरण मामले का दिल्ली कनेक्शन निकल कर सामने आया है. इसके तहत दिल्ली में एक व्हॉट्स ऐप ग्रुप बनाया गया था जिसमे कई सारे लोग जुड़े हुए थे. दिल्ली से गिरफ्तार मनोज उर मुस्तफा इसी ग्रुप में जुड़ा हुआ था. सिमकार्ड और नया मोबाइल लेने का काम दिल्ली से गिरफ्तार मनोज उर्फ मुस्तफा को दिया गया था. इस ग्रुप में लड़कियों को भी जोड़ा जाता था, जहां इस्लाम के बारे में उनको तालीम दी जाती थी.
अब्दुल्ला था ग्रुप का एडमिन
एक और व्यक्ति समानता जयसवाल उर्फ अब्दुल्ला इस ग्रुप का एडमिन था. अब्दुल्ला ऑटो चलाने का काम करता है और इसने कई लोगो को जोड़ा हुआ है. अब्दुल रहमान से भी अब्दुल्ला का कनेक्शन था. अब्दुल रहमान मुस्तफाबाद में रहकर पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था. साल 2021 में दिल्ली के जामिया नगर से धर्मांतरण गैंग के सरगना कलीम सिद्दीकी के गिरफ्तार होने के बाद उसके गैंग को अब्दुल रहमान चला रहा था. आगरा पुलिस इस सिंडिकेट के दिल्ली एंगल की भी जांच कर रही है. जामिया नगर में एक हॉस्टल था जहां लड़कियों को रखा जाता था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान से भी जुड़े तार
26 जुलाई को पुलिस की तरफ से बताया गया था कि आगरा में अवैध धर्मांतरण के मामले में पाकिस्तान के दो नागरिकों की भूमिका सामने आई है. आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया, 'पाकिस्तान के दो इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और साहिल अदीम के नाम सामने आए हैं तथा ये धर्म परिवर्तन के लिए उपदेश देते थे.' कुमार के अनुसार, 'ये दोनों बताते थे कि इस्लाम क्यों अपनाना चाहिए और ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक चुनौती है. उन्होंने बताया, 'जांच में सामने आया कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्हें बौद्धिक चर्चाओं के लिए भी आमंत्रित किया गया था. आमंत्रित लोगों में कश्मीर की कुछ लड़कियों का एक समूह भी शामिल था.'
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं