- आगरा धर्मांतरण केस में पुलिस की नजर मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान पर, दिल्ली से हो चुकी है गिरफ्तारी
- आयशा नूर हिंदू लड़कियों को टारगेट करने और फंड जुटाने में सक्रिय, खुद भी धर्मांतरण कर चुकी है
- अब तक 14 गिरफ्तारियां, पुलिस चार आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की तैयारी में
आगरा धर्मांतरण केस में यूपी पुलिस की नजर मास्टर माइंड पर है. धर्म परिवर्तन के इस नेटवर्क के सभी तार अब्दुल रहमान से जुड़ते हैं. रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया था. आगरा पुलिस ने उसे फिर रिमांड पर लेने की तैयारी की है. अवैध धर्मांतरण के इस केस में पुलिस अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने इन सबसे बारी बारी से पूछताछ की फिर इनमें से कुछ को आमने सामने बैठा कर पूछताछ किया.
आगरा पुलिस ने चार आरोपियों को रिमांड पर लेने की फैसला किया है. इन सबको 19 जुलाई को पुलिस रिमांड पर लिया गया था. मंगलवार को रिमांड खत्म हो रहा है. आगरा पुलिस अब्दुल रहमान, मोहम्मद अली, आयाशा नूर और शेखर रॉय से पूछ ताछ जारी रखना चाहती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गिरफ्तार आयशा नूर धर्मांतरण के लिए फंड का इंतजाम करती है. धर्म परिवर्तन के इस नेटवर्क में आम तौर पर हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाया जाता था. ओडिशा की रहने वाली आयशा खुद पहले हिंदू थी. उसने जिस मुस्लिम लड़के से शादी की है वो भी पहले हिंदू था. आयशा का काम हिंदू लड़कियों तक पहुंचने का था. फिर शुरू होता था उस लड़की के रेडिकलाइजेशन का काम. आयशा इस काम के लिए पैसे का इंतजाम भी करती थी. अब्दुल रहमान उसे गाइड किया करता था. कोलकाता से गिरफ्तार आयशा के पति शेखर रॉय को भी पुलिसवालों ने रिमांड पर लेने का मन बनाया है.
पीयूष सिंह पंवार उर्फ़ मोहम्मद अली को भी आगरा पुलिस रिमांड पर लेने जा रही है. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि बाक़ी आरोपियों से जितनी जानकारी लेनी थी वो मिल चुकी है. जयपुर के अली ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी है. अली भी लव जिहाद की शिकार है. पर अब वो घरवापसी करने के मूड में है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं