- प्रतापगढ़ में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
- आरोपी युवक ने वीडियो डिलीट करने के लिए दस लाख रुपये की मांग की, जिससे डरकर लड़की ने ढाई लाख रुपये दे दिए
- आरोपी ने लड़की को कई बार एक होटल में बुलाकर यौन शोषण किया और वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें कीं
यूपी के प्रतापगढ़ में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है. एक बार फिर हिंदू लड़की को मुस्लिम बिरादरी का युवक पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाता है और फिर यौन शोषण करता है. वह लड़का, लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता है. और वीडियो डिलीट करने के नाम पर 10 लाख रुपए देने का दबाव बनाता है. इसके बाद लड़की डर से ढाई लाख रुपये दे भी देती है.
इस दौरान लड़ने ने लड़की को पैसे लेकर होटल में बुलाया. इसके बाद लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और लड़के को पकड़ कर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मरणासन्न हालत में लड़के को प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानकारी के मुताबिक कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिंदू लड़की को दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले मुस्लिम युवक मकसूद अहमद ने हिंदू बताया था और इसी बहाने उससे दोस्ती की थी. इसके बाद वह सोशल मीडिया पर उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगा. इसके बाद वीडियो कॉल पर भी लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जिसका वीडियो बनाकर मुस्लिम युवक ने युवति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
इसके बाद उसने, उसे शहर के भगवा चुंगी के पास एक होटल में बुलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया. वीडियो डिलीट करने के एवज में मुस्लिम युवक द्वारा लड़की से 10 लाख रुपए की डिमांड भी की गई. लोक लाज के डर से लड़की ने ढाई लाख रुपए भी युवक को दे दिए. इसके बाद सोमवार को एक बार फिर मुस्लिम युवक ने पीड़ित हिंदू लड़की को नगर कोतवाली के बालीपुर मोहल्ले में एक ओयो से संचालित होटल में कमरा बुक करके बुलाया. इस बात की खबर हिंदू लड़की के परिजनों को लग लग गई. लड़की के पीछे पीछे परिजन भी वहां आ गए. परिजनों ने मुस्लिम युवक को देखकर अपना आपा खो दिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी.
घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई. आरोपी युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए गंभीर हालत में प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज स्वरूप रानी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की ब्लैकमेल कर यौन शोषण की तहरीर प्राप्त हुई है और आगे की विधि कार्रवाई प्रचलित है. घायल युवक का उपचार प्रयागराज में चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं