विज्ञापन

VIDEO: लेन बदलकर आई कार ने ऐसा उड़ाया कि तीन की मौत, दहला रही है लाइव रिकॉर्डिंग

यूपी के कुशीनगर में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज.
  • यूपी के कुशीनगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक परिवार के तीन बाइक सवारों की मौत हुई
  • मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे
  • घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के पट्टन इलाके में हुई, जहां बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई

यूपी के कुशीनगर में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामि‍ल है. तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. 

घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के पट्टन की है.डुमरी सवागीपट्टी के रहने वाले 55 वर्षीय अनिरुद्ध पर‍िवार की दो मह‍िलाओं 30 वर्षीय शालू और 22वर्षीय माधुरी के सााथ बाइक से गोरखपुर गए थे. वापस लौटते समय पट्टन इलाके में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्‍कर मार दी. टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि तीनों उछलकर दूर जा ग‍िरे. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पर‍िवार के तीन सदस्‍यों की मौत से गांव में कोहराम मच गया. 

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि कार की टक्‍कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर गि‍र जाते हैं. बाइक के परखच्‍चे गए. हादसे में पर‍िवार के तीनों सदस्‍यों की मौत हो गई. 

सूरत में काल बनकर दौड़ा डंपर, 22 साल की मां और 3 साल की मासूम की कुचलकर दर्दनाक मौत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushinagar News, Kushinagar Accident, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com