यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने जवाबों को आंसर-की से मिलान कर सकते हैं.
फाइनल आंसर-की हुई जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. यह आंसर-की अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच के बाद तैयार की गई है. बोर्ड ने साफ किया है कि सभी आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों से परखा गया, जिसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की.
कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड के अनुसार, होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को सवालों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अभ्यर्थियों से 7 मई से 10 मई 2026 के बीच साक्ष्य के साथ आपत्तियां मांगी गई थीं. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने सवालों के जवाब को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं. इन सभी आपत्तियों को गंभीरता से जांचने के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी की गई.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/04/2026, 26/04/2026एवं 27/04/2026 को होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्यधारित आपत्तियां दिनांक 07.05.2026 से 10.05.2026 तक आमंत्रित की गयी थी । अभ्यर्थियों से प्राप्त…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 28, 2026
लॉगिन कर ऐसे देखें आंसर-की
बोर्ड ने बताया है कि अभ्यर्थी अपनी फाइनल आंसर-की देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज करना होगा. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उनकी उत्तर कुंजी दिखाई दे जाएगी.
- आंसर-की देखने का डायरेक्ट लिंक- https://www.hgupexam2025.com/hg2025finalkey/Login.aspx
- ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in
रिजल्ट से पहले अहम कदम
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब अगला बड़ा कदम परिणाम (रिजल्ट) का है. ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह सही समय है कि वे अपनी उत्तर कुंजी मिलाकर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगाएं. इससे उन्हें आगे की तैयारी में भी मदद मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं