सूरत के भेस्तान इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक डंपर ने मॉपेड सवार मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि 22 वर्षीय रुकशान इमरान सैयद और उनकी बेटी जैनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि रुकशान अपनी बेटी जैनम के साथ मॉपेड पर डिंडोली आवास की ओर जा रही थीं. इसी दौरान भेस्तान क्षेत्र में पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी मॉपेड को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर पड़े और डंपर चालक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही भेस्तान पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
जो कभी करती थी बेपनाह मोहब्बत, वो कैसे बन गई कातिल? 8 साल पुरानी लव स्टोरी का दुखद अंत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं