विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2018

कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हुई हार पर BJP विधायक ने लिखी कविता, पार्टी सन्न

अपनी पार्टी के अध्यक्ष को भ्रष्ट और सरकार को फ़ेल बताया है. वहीं बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार में सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट हैं. जिसकी वजह से बीजेपी चुनाव हार गई.

कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हुई हार पर BJP विधायक ने लिखी कविता, पार्टी सन्न
सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो )
  • कैराना-नूरपुर उपचुनाव में हारी बीजेपी
  • विधायक ने लिखी कविता
  • हरदोई के गोपामऊ से हैं विधायक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद सिर्फ़ सहयोगी ही नहीं अपने भी बीजेपी पर हमलावर हैं. हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद अपने फ़ेसबुक पर पार्टी पर तीखे हमले किए हैं. अपनी पार्टी के अध्यक्ष को भ्रष्ट और सरकार को फ़ेल बताया है. वहीं बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार में सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट हैं. जिसकी वजह से बीजेपी चुनाव हार गई. बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ​ने तो फेसबुक पर कविता लिख डाली है बीजेपी के जले पर नमक छिड़क डाला है. 
 
bypolls results


कैराना उपचुनाव: इस लोकसभा में उत्तर प्रदेश से आने वालीं पहली मुस्लिम सांसद बनीं तबस्सुम हसन

मोदी के नाम से पा गए राज।
कर सके न जनता के मन का काज॥
संघ, संगठन हाथ लगाम।
मुख्यमंत्री भी असहाय॥
जनता और विधायक त्रस्त।
अधिकारी, अध्यक्ष भी भ्रष्ट॥
उतर गई पटरी से रेल।
फेल हुआ, अधिकारी राज॥
समझदार को है ये इशारा।
आगे है अधिकार तुम्हारा॥


वीडियो : कैराना में बीजेपी की हार

गौरतलब है कि 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के गुरुवार को आए नतीजों में बीजेपी सिर्फ पालघर की लोकसभा और उत्तराखंड की थराली सीट ही जीत पाई है. पार्टी उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा सीट भी नहीं बचा पाई है. इस चुनाव को जीतने के लिये बीजेपी ने पूरी ताकत लगा रखी थी लेकिन संयुक्त विपक्ष के आगे बीजेपी की मृगांका सिंह आरएलडी की तबस्सुम से हार गईं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com