विज्ञापन

दूसरी बीवी को लेकर टेंशन में था, कनपटी में सटाकर मार ली गोली... बस्ती में सनसनीखेज घटना सामने आई

बस्ती के बबुरहवा में रामबहाल यादव की मौत हत्या नहीं आत्महत्या निकली. पुलिस ने बताया दूसरी पत्नी इन्द्रावती की प्रताड़ना से तंग आकर शख्स ने खुद को गोली मारी.

दूसरी बीवी को लेकर टेंशन में था, कनपटी में सटाकर मार ली गोली... बस्ती में सनसनीखेज घटना सामने आई
पत्नी पर सबूत मिटाने के भी आरोप लगे हैं. (Photo: NDTV)
  • बस्ती में एक शख्स संदिग्ध हालत में लहूलुहान मिला था और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया.
  • CCTV फुटेज से खुलासा हुआ कि उसने पत्नी से तंग आकर सुसाइड किया.
  • आरोपी पत्नी ने वारदात के बाद अवैध तमंचा छिपा दिया था, अब गिरफ्तार.
बस्ती:

उत्तर प्रदेश के बस्ती में पिछले दिनों रामबहाल यादव की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरहवा गांव में 3 सितंबर को संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामला सामने आने के बाद शुरुआती दौर की जांच में यह एक हत्याकांड नजर आ रहा था. लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं.

पुलिस ने जांच में पाया है कि मृतक रामबहाल की हत्या किसी और ने नहीं की, बल्कि अपनी दूसरी पत्नी की प्रताड़ना से आजिज आकर उसने खुद को गोली मार ली थी. 

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला की निशानदेही पर वारदात में उपयोग किया गया अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

बबुरहवा गांव के रहने वाले रामबहाल यादव 3 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से लहुलूहान मिले थे. मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने कुछ जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. 

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी. बाद में घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि गोली चलते ही मृतक की पत्नी दौड़ते हुए बाहर आती है. इसके बाद, घर के अन्य सदस्य अंदर जाकर देखते हैं, तो उनके होश उड़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: तीन बच्‍चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्‍यार, मिलने से पहले पकड़ा गया प्रेमी... पुल‍िस लेकर पहुंची ससुराल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सबूतों की पड़ताल की. जांच में सामने आया कि मृतक रामबहाल अपनी दूसरी पत्नी इन्द्रावती देवी के लगातार अनुचित दबाव, विवाद और मानसिक उत्पीड़न से गंभीर तनाव में थे. आए दिन के विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया और खुद को गोली मार ली.

पत्नी की चालाकी देखिए...

पति द्वारा खुद को गोली मारे जाने के तुरंत बाद आरोपी इन्द्रावती देवी ने चालाकी दिखाते हुए घटना में उपयोग किए गए अवैध हथियार को छिपा दिया, जिससे मामला कुछ और नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, पुलिस की पूछताछ के आगे आरोपी की चालाकी टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. महिला की ही निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखा गया 315 बोर का अवैध तमंचा और एक फायरशुदा खोखा बरामद कर लिया.

ये भी पढ़ें: सड़क पर पेशाब करने से किया मना, इतनी सी बात पर दबंगों ने कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीओ कलवारी ब्रजेश सिंह और छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला इन्द्रावती देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और सबूत मिटाने का अभियोग रजिस्टर कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जा रहा है.

(Report- Satish Srivastava)

ये भी पढ़ें: करोड़पति परिवार की बहू थी लेकिन खर्चों पर ससुर का कंट्रोल, महिला ने बताई कारोबारी के कत्ल की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Basti, Suicide Case, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com