विज्ञापन

यूपी से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, लखनऊ-बनारस-सासाराम-गया-पुरुलिया-आदित्यपुर तक 11 स्टॉपेज, देखें टाइम-टेबल

यूपी से बिहार और झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है. ट्रेन नंबर 04218/04217 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल ट्रेन लखनऊ से 10 अक्तूबर को चलाई जाएगी, जबकि आदित्यपुर से 15 अक्टूबर को चलाई जाएगी.

यूपी से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, लखनऊ-बनारस-सासाराम-गया-पुरुलिया-आदित्यपुर तक 11 स्टॉपेज, देखें टाइम-टेबल
लखनऊ से आदित्यपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • यूपी से बिहार और झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान.
  • लखनऊ से आदित्यपुर के बीच 11 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन.
  • त्योहार पर यूपी से झारखंड के लिए सीधी ट्रेन का ऐलान.

त्योहार को लेकर रेलवे डिमांड के अनुसार स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर रही है. अब उत्तर रेलवे ने त्योहार को लेकर बढ़ती भीड़ देखते हुए यूपी के लखनऊ से झारखंड के आदित्यपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि ट्रेन नंबर 04218/04217 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन यूपी से चलकर बिहार-झारखंड के कई स्टेशनों पर रुकेगी. इससे बिहार और झारखंड के बीच त्योहार में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह ट्रेन अक्टूबर महीने में शुरू होने वाली है.

04218/04217 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04218/04217 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल ट्रेन लखनऊ से 10 अक्तूबर को चलाई जाएगी, जबकि आदित्यपुर से 15 अक्टूबर को चलाई जाएगी. यानी यह ट्रेन दोनों ओर से 1-1 फेरे लगाएगी.

  • ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ से आदित्यपुर स्पेशल ट्रेन लखनऊ से 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 04217 आदित्यपुर से लखनऊ स्पेशल ट्रेन वापसी में आदित्यपुर से 15 अक्टूबर 2026 को चलाई जाएगी.
Latest and Breaking News on NDTV

04218/04217 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल ट्रेन लखनऊ से दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी. इस बीच 11 स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी.

  • रायबरेली जंक्शन आगमन 13:35-प्रस्थान 13:40
  • अमेठी आगमन 14:40-प्रस्थान 14:42
  • वाराणसी आगमन 18:15-प्रस्थान18:25
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 19:40-प्रस्थान 19:50
  • सासाराम आगमन 20:58-प्रस्थान 21:03
  • गया जंक्शन आगमन 22:30-प्रस्थान 22:35
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमोह आगमन रात 03:15-प्रस्थान 03:20
  • भोजूडीह जंक्शन आगमन 04:08-प्रस्थान 04:10
  • अनारा आगमन 04:38-प्रस्थान 04:40
  • पुरुलिया जंक्शन आगमन 05:05-प्रस्थान 05:10 
  • चांडिल जंक्शन आगमन 06:08-प्रस्थान 06:10 

ट्रेन नंबर 04217 आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन वापसी में यह ट्रेन आदित्यपुर से सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद चांडिल (12:08/12:10), पुरुलिया (13:05/13:10), गोमोह (15:50/15:55), गया (18:38/18:43), सासाराम (20:02/20:04), डीडीयू (22:50/23:00) और वाराणसी (23:55/00:05) होते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

ट्रेन के स्टॉपेज और समय से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन 'रेलमदद' नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा भारतीय रेलवे की पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी लाइव स्टेटस और टिकट बुकिंग की स्थिति चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | दिवाली पर हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन, फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया तक 16 स्टॉपेज

यह भी पढ़ें | दिल्ली से यूपी-एमपी और बिहार के लिए कितनी स्पेशल ट्रेन का हुआ है ऐलान, लिस्ट देख कर तुरंत करें टिकट बुकिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Special Train, Jharkhand Train News, Uttar Pradesh Train, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com