- यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी दो सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है
- समाजवादी पार्टी तीसरे उम्मीदवार को भी उतारेगी, जिसका नामांकन छह अक्टूबर को होगा
- सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने तीसरे उम्मीदवार के नामांकन की जानकारी सोमवार को दी
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. समाजवादी पार्टी इस चुनाव में अपने दम पर 2 सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है, लेकिन वह तीसरा कैंडिडेट भी उतारेगी. सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने सोमवार को इस बारे में टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि 6 अक्तूबर को हमारे तीसरे कैंडिडेट का नामांकन होगा. उनका कहना है कि प्रस्तावक के रूप में समाजवादी पार्टी के विधायकों के नामांकन पत्र में हस्ताक्षर कराए गए हैं. उनका कहना है कि विधानभवन कल सुबह 11:00 बजे नामांकन होगा.
अब तक भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं. भाजपा 7 सीटें आसानी से जीत सकती है, जबकि 8वीं सीट पर तमाम सहयोगियों और अन्य लोगों की मदद से वह जीतने की स्थिति में आ सकती है. इस तरह दो सपा और 7 भाजपा आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन 10वीं सीट के लिए टाइट फाइट देखने को मिल सकती है. अगले कुछ महीनों में ही यूपी में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में 10वीं सीट किसके खाते में जाएगी, इसमें सभी की दिलचस्पी है. सत्ता पक्ष नहीं चाहेगा कि उसका खेमा बिखरता दिखे, जबकि विपक्ष में बैठे अखिलेश यादव इस चुनाव के जरिए अपनी उभरती ताकत दिखाना चाहेंगे.
सपा पहले ही अपने दो उम्मीदवारों प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी का नामांकन करा चुकी है. तीसरा उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है. यह भी चर्चा है कि भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के बाद ही सपा फैसला लेना चाहती है. माना जा रहा है कि इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग खूब देखी जा सकती है. राज्यसभा चुनाव के मतदान में पार्टी विप लागू नहीं होती है. ऐसे में सपा और भाजपा में खूब रस्साकशी देखने को मिल सकती है. बता दें कि इस बार के चुनाव के साथ ही बसपा राज्यसभा में शून्य हो जाएगी. वह यूपी विधानसभा में भी उमाशंकर सिंह के निधन के बाद जीरो पर आ गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं