विज्ञापन

अजीत अगरकर के बाद कौन चुनेगा न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया? BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. भारतीय टीम वहां 5 मैचों की वनडे सीरीज, टी20 सीरीज और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है.

अजीत अगरकर के बाद कौन चुनेगा न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया? BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अजीत अगरकर के बाद कौन चुनेगा न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया?

न्यूजीलैंड में होने वाली सीरीज के लिए भारत अपनी मजबूत टीम का ऐलान करने वाला है. न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम को 5 टी-20, 5 वनेड और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. न्यूजीलैंड में 5 मैचों की वनडे सीरीज से 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में मदद मिलेगी, जो अगले साल 2 अक्टूबर से शुरू होगा. हालांकि, बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह सवाल उठता है कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कौन करेगा.

हालांकि, उम्मीद है कि बीसीसीआई 5 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमिटी में अगरकर की जगह किसी और को चुनने से पहले ही न्यूजीलैंड के आने वाले दौरे के लिए भारत की टीम का ऐलान कर देगा. 'स्पोर्ट्स नाउ' के रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि बीसीसीआई की सीनियर पुरुष सिलेक्शन कमिटी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम चुनने के लिए इस हफ्ते बैठक करेगी. यह उम्मीद की जा रही है कि 5 से 11 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन बैठक कर न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर सकती है. न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रज्ञान ओझा मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर के बाद के न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहली सिलेक्शन मीटिंग की अध्यक्षता भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा करने वाले हैं.  जब तक नया चीफ सिलेक्टर नहीं मिल जाता, तब तक यह साफ नहीं है कि यह व्यवस्था अस्थायी होगी या स्थायी. सूत्रों के मुताबिक, प्रज्ञान ओझा सिलेक्टरों के कार्यवाहक चेयरमैन बने रहेंगे. न्यूज़ीलैंड में होने वाली तीनों सीरीज के लिए सिलेक्टरों के मजबूत टीमें चुनने की उम्मीद है.  इन पांच वनडे मैचों की वजह से भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तरह तैयार हो सकेगा, जो अगले साल 2 अक्टूबर से शुरू होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पांचों 50-ओवर के मैचों के लिए उनके सभी बेहतरीन खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे और वह चाहते हैं कि पहली पसंद वाले खिलाड़ी अगली सीरीज से ही उपलब्ध हों. टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत एक मजबूत टीम उतारेगा, दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 में जगह बनाने की भारत को अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को हर हाल में जीतना होगा. 

ईरानी कप में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद, बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है. 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप की दूसरी पारी में, मुकेश ने 'रेस्ट ऑफ इंडिया' के लिए 6 विकेट लिए, जिससे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को 167 रनों से जीत मिली. मुकेश के अलावा आकाश दीप भी एक और नाम हैं जो विदेशी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. 

सिलेक्टर आने वाली सिलेक्शन मीटिंग में 4 टीमें चुनेंगे

  • भारत Vs न्यूज़ीलैंड (T20I)
  • भारत Vs  न्यूज़ीलैंड (ODI)
  •  भारत Vs न्यूज़ीलैंड (टेस्ट)
  • भारत A Vs न्यूज़ीलैंड A
     

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? गौतम गंभीर ने दिया जवाब, बोले- संजू-अभिषेक के रहते

यह भी पढ़ें | नंबर 1 रोहित शर्मा, पूरन नंबर 2, भारत-वेस्टइंडीज टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pragyan Ojha, Ajit Agarkar, New Zealand Vs India 2026/27, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com