विज्ञापन

प्यार से पुचकारा, बालों में कंघी, प्रसाद खिलाया... प्रयागराज में PCS का इंटरव्यू देने जा रहे बेटे के पिता का वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

प्रयागराज में UPPSC हेडक्वार्टर में PCS-2025 इंटरव्यू से पहले पिता द्वारा बेटे को तैयार करने का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का दिल छू ले रहा है.

प्रयागराज में PCS 2025 बैच का इंटरव्यू चल रहा है. (Photo: Screengrab)
प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के प्रयागराज स्थित मुख्यालय परिसर से एक भावुक कर देने वाला वीडियो आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपने बेटे को इंटरव्यू देने से ठीक पहले तैयार करते नजर आ रहे हैं. वे पीछे से कोट सही करते हैं, बालों में कंघी करते हैं. इस दिल छू लेने वाले लम्हे को देखकर हर किसी के जबान से यही निकल रहा है कि जिसे पिता ने इतने दुलार के साथ तैयार किया हो, आखिर उसकी जीत कैसे नहीं होगी. यह किसी फिल्म का सीन नहीं है. UPPSC परिसर में चल रहे PCS-2025 के इंटरव्यू के दौरान 'सरस्वती भवन' के बाहर का असली नजारा है.

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक पिता पहले अपने बेटे का कोट ठीक करते हैं, फिर जेब से कंघी निकालकर बाल संवारते है. इसके बाद वो जेब से एक पुड़िया निकालकर बेटे को प्रसाद के तौर पर कुछ मीठा खिलाते हैं. बेटा भी पूरी यकीन के साथ पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है और कॉन्फिडेंट होकर इंटरव्यू हॉल के अंदर चला जाता है.

2025 बैच का हो रहा इंटरव्यू...

प्रयागराज स्थित लोक सेवा आयोग मुख्यालय में इन दिनों UPPCS के 2025 बैच का इंटरव्यू चल रहा है. हर दिन सैकड़ों अभ्यर्थी इंटरव्यू देने पहुंच रहे है. आयोग इस एग्जाम के जरिए कुल 812 खाली पदों पर अधिकारियों का चयन कर रहा है. मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 2,297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें | Success Story: पति की मौत के बाद रोहिणी गुर्जर को लोग कहते थे डायन, अब RAS परीक्षा टॉप कर बनीं अफसर

पीसीएस-2025 के इंटरव्यू की शुरुआत 28 सितंबर 2026 से शुरू हुई, जो 24 अक्टूबर 2026 तक चलेंगा. यह प्रक्रिया आयोग के 'सरस्वती भवन' में हर रोज दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होती है. 

संघर्ष और सफलता के इस सफर में माता-पिता का योगदान सबसे ऊपर होता है. प्रयागराज में पीसीएस इंटरव्यू के दौरान दिखा यह सीन इसी निस्वार्थ प्रेम और उम्मीद की एक ऐसी खूबसूरत मिसाल बन गया है, जो आज हजारों प्रतियोगी छात्रों और उनके अभिभावकों के दिलों को छू रहा है.

यह भी पढ़ें | किसान की बेटी बनीं SDM, 3 बार क्रैक की RAS परीक्षा, प्रियंका सिहाग ने आपदा को अवसर में बदला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Seva Aayog, Prayagraj, Allahabad, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com