विज्ञापन

तीन बच्‍चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्‍यार, मिलने से पहले पकड़ा गया प्रेमी... पुल‍िस लेकर पहुंची ससुराल

मह‍िला ने बताया क‍ि उसने खुद अरुण को म‍िलने के ल‍िए बुलाया था. घर पर नहीं होने के कारण घरवाले उसे ढूंढने लगे. इस दौरान अरुण मिल गया तो उसे मारते-पीटते हुए घर ले गए और उसे वहीं बंद कर दिया.

मह‍िला की युवक से जान-पहचान एक शादी समारोह में हुई थी.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्‍चों की मां को अपने से 13 साल छोटे युवक से प्‍यार हो गया. दोनों के बीच प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा क‍ि मुलाकातों का दौर शुरू हो गया. फोन पर लंबी-लंबी बातें होने लगीं , लेक‍िन तभी कुछ ऐसा हुआ क‍ि मामला सबके सामने आ गया. चोरी-छ‍िपे चल रहे इस प्रेम प्रसंग की चर्चा अब पूरे इलाके में है.

दरअसल, मह‍िला ने अपने प्रेमी को म‍िलने बुलाया था. दोनों की मुलाकात होती, इससे पहले ही मह‍िला के ससुराल वालों ने युवक को पकड़ ल‍िया और पीटते हुए घर में बंद कर द‍िया. इसके बाद मह‍िला पुल‍िस को अपने साथ लेकर पहुंची और प्रेमी को मुक्त कराया. इस मामले में थाना प्रभारी साढ़ कृष्ण कुमार मिश्रा ने NDTV को फोन पर बताया कि युवक की तहरीर पर मह‍िला के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उच‍ित कार्रवाई की जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र का है. तीन बच्‍चों की मां का फतेहपुर के रहने वाले अरुण से अफेयर चल रहा था. मह‍िला की उम्र 38 साल है, जबक‍ि युवक की उम्र 25 साल है. दोनों एक शादी समारोह में म‍िले थे और यहीं से दोनों की लव स्‍टोरी शुरू हुई. फोन नंबर एक्‍सचेंज हुए और बातें होने लगीं. धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर शुरू हो गया. मह‍िला युवक से बेहद प्‍यार करने लगी. लेक‍िन ज्‍यादा द‍िन तक यह मामलला छ‍िप नहीं सका. 

मह‍िला ने प्रेमी को म‍िलने बुलाया, लेक‍िन... 

सोमवार को मह‍िला ने अरुण को कॉल क‍िया और उसको म‍िलने के ल‍िए बुलाया. मह‍िला अपने घरवालों को ब‍िना कुछ बताए न‍िकल गई, लेक‍िन रास्‍ता भटक गई. उधर, मह‍िला जब घर पर नहीं मि‍ली तो ससुराल वाले उसे तलाशते हुए ऐसी जगह पहुंच गए, जहां अरुण मौजूद था. उन्‍होंने अरुण को ही पकड़ ल‍िया और प‍िटाई करते हुए उसे अपने घर ले आए. यहां रातभर उसे कमरे में बंद क‍िया और प‍िटाई की गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमी के घरवालों और पुल‍िस को साथ लेकर पहुंची मह‍िला 

इसकी जानकारी जब मह‍िला को हुई तो वह प्रेमी अरुण के घर पहुंची और उसके घरवालों को पूरी घटना बताई. वह अरुण के पर‍िजनों को साथ लेकर थाने पहुंची. पुलिस जब अरुण को छुड़ाने गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर भारी हंगामा किया. स्थिति बिगड़ती देख मौके पर सर्किल फोर्स बुलानी पड़ी. भारी पुलिस बल के हस्तक्षेप के बाद अरुण को मुक्त कराकर थाने लाया गया. 

पुल‍िस ने क्‍या कहा? 

मह‍िला ने बताया क‍ि उसने खुद अरुण को म‍िलने के ल‍िए बुलाया था, लेक‍िन वह रास्‍ता भटक गई थी. घर पर नहीं होने के कारण घरवाले उसे ढूंढने लगे. इस दौरान अरुण मिल गया तो उसे मारते-पीटते हुए घर ले गए और उसे वहीं बंद कर दिया. थाना प्रभारी साढ़ कृष्ण कुमार मिश्रा का कहना है क‍ि अरुण की तहरीर पर मह‍िला के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. 


यह भी पढ़ें- करोड़पति परिवार की बहू थी लेकिन खर्चों पर ससुर का कंट्रोल, महिला ने बताई कारोबारी के कत्ल की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Illicit Relation, Kanpur Love Story, Kanpur Woman, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com