- बहराइच की मटेरा विधानसभा क्षेत्र में 14 जून को ओवैसी करेंगे जनसभा.
- मटेरा सीट को माना जाता है सपा का गढ़.
- ओवैसी की पार्टी AIMIM यूपी में 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव.
UP Assembly Election 2027: अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसको लेकर अब राज्य में राजनीतिक पार्टियां एक्टिव होती दिख रही हैं, जिनमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी शामिल है. ओवैसी 14 जून को बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और यहीं उनका चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा. ओवैसी रैली संबोधित करने से पले सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जाएंगे.
दरगाह के बाद वह जिले की मटेरा विधानसभा क्षेत्र में शंकरपुर चौराहे के पास जनसभा में पहुंचेंगे. फिलहाल यहां की सीट पर समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह का कब्जा है और इसे समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है. मटेरा में जनसभा करना ओवैसी के इस कदम से ना सिर्फ पूर्वांचल और अवध की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं, बल्कि समाजवादी पार्टी की टेंशन भी बढ़ गई है.
मुस्लिम वोटरों पर फोकस
AIMIM का फोकस मुस्लिम वोटरों पर है, जहां बहराइच, बलरामपुर और बस्ती जिले की कई विधानसभा सीटों मुस्लिम बहुल इलाके वाली है. ओवैसी की पार्टी अगर इस बार चुनाव लड़ती है तो यह उसके लिए यूपी का तीसरा विधानसभा चुनाव होगा.
200 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AIMIM
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी के रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए बहराइच में डेरा जमाए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से एनडीटीवी की खास बातचीत हुई. कई सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रचार का अभियान की शुरुआत तो हम पहले ही कर चुके हैं, लेकिन कल बहराइच से राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तरप्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं.
गठबंधन को तैयार AIMIM
AIMIM 200 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और अगर हमारा गठबंधन किसी पार्टी से होता है तो गठबंधन धर्म का पालन करेंगे. दलितों और मुसलमानों का गठबंधन सभी पार्टियों को हरा सकता है. गाजी सालार राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं क्योंकि इनमें मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं की आस्था है.
उन्होंने बताया कि उनकी मुस्लिम ध्रुवीकरण का मेरा कोई एजेंडा नहीं है. ओवैसी के लिए अखिलेश यादव कोई चुनौती नहीं हैं. पार्टी के लड़ने से यूपी में 80-20 की लड़ाई वाली बात गलत है. हम मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश नहीं करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं