उत्तर प्रदेश का अमेठी एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या (Amethi Murder Case) से खौफ के साए में है. चंदन नाम के शख्स पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या का आरोप है. वह नोएडा के टोल प्लाजा से पुलिस के हत्थे चढ़ गया. हत्या के पीछे लव-अफेयर की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि दलित शिक्षक सुनील कुमार की पत्नी और चंदन के बीच अफेयर चल (Amethi Dalit Teacher Family Murder) रहा था, जिसकी वजह से उसने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया और खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका. अब इस मामले में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं, जो हिलाकर रख देने वाले हैं.
ये भी पढ़ें-अमेठी हत्याकांडः भाग रहे चंदन को पुलिस ने पैर में गोली मार दबोचा, जानिए हुआ क्या
बच्चों को दीं 10-10 रुपए वाली चॉकलेट
मृतक शिक्षक की बेटी सृष्टि और लाडो की लाश के पास से 10-10 रुपए वाली चॉकलेट मिलीं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने उनको गोली मारने से पहले चॉकलेट दिलाई थीं. लेकिन बाद में उसकी बच्चों के मां-बाप से किसी बात पर कहासुनी हो गई और उसने पहले उन दोनों और बाद में बच्चों को मौत के घाट उतार दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वॉट्सऐप स्टेटस और चैट से खुले राज
पुलिस जांच के दौरान आरोपी चंदन वर्मा का वॉट्सएप स्टेटस भी सामने आया है. उसने हत्या से पहले अजीब सा स्टेटस लगाया थ, जिसमें उसने लिखा था कि 'आज 5 लोग मरेंगे, मैं जल्दी दिखाऊंगा'. इसके साथ ही उसके वॉट्सएप चैट से भी कई राज खुले हैं. वह शिक्ष की पत्नी से अक्सर वीडियो कॉल पर बात करता था.
हैरान कर देगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
पूरे परिवार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें पता चला है कि आरोपी ने शिक्षक को 3, उसकी पत्नी को 2, बेटियों को एक-एक गोली मारी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौका-ए-वारदात से बरामद की गई खाली मैगजीन चंदन वर्मा की ही पिस्टल की है.
पहले भगवान के दर्शन फिर हत्या को अंजाम
शिक्षक के पूरे परिवार को खत्म करने से पहले आरोपी चंदन मंदिर में भगवान के दर्शन करने गया था. उसके बाद वह पैदल चलकर सुनील के घर पहुंचा और एक-एक कर परिवार के चारों सदस्यों को गोली मार दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं