यूपी के अमेठी जिले के गौरीगंज में एक दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की देर शाम गोली मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. दलित फैमिली की हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. अमेठी में चार लोगों की हत्या के बाद आज जब मृतकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया.
इलाके में पसरा मातम
अमेठी में कल रात शिक्षक, उसकी पत्नी और उसके दो मासूम बच्चों की घर में घुसकर गोली मार दी गई थी. सुनील कुमार के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा है, चीख पुकार मची हुई है चारों तरफ सिर्फ आंसुओं का सैलाब नजर आ रहा है. अमेठी में तैनात शिक्षक सुनील कुमार, उसकी पत्नी और उसके दो मासूम बच्चों की कल रात अमेठी में हत्या हो गई थी और आज उनके शव उनके पैतृक गांव सुदामापुर पहुंचे, वैसे ही वहां का माहौल और गमगीन हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
किसने की पूरी फैमिली की हत्या
अमेठी में दलित शिक्षक और उसके पूरे परिवार की हत्या के मामले में हो रही जांच में मृतक महिला और आरोपी चंदन वर्मा में अफेयर चलने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी चंदन शिक्षक के पूरे परिवार को मारने के बाद आत्महत्या करना चाहता था लेकिन ऐसा कर नहीं पाया. आरोपी चंदन वर्मा ने अपने फोन के स्टेटस पर भी लगाया था कि आज पांच हत्याएं होंगी. इसके अलावा मृतक महिला से वीडियो कॉल के कुछ स्क्रीनशॉट भी बरामद हुए हैं.
घर में घुसकर मारी परिवार को गोली
इस पूरे मामले में देर रात चंदन वर्मा के खिलाफ धारा 103-1 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को रायबरेली में मृतक की पत्नी पूनम का चंदन के साथ विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने रात के समय सरकारी शिक्षक सुनील कुमार के घर में घुसकर उन्हें ,उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी.
4 लोगों की मौत से इलाके में दहशत
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही सुनील कुमार को रायबरेली के ऊंचाहार से अमेठी ट्रांसफर हुआ था. बदमाशों के गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में लोग घबरा गए. वारदात के बाद स्थानीय लोग सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चियों को सीएचसी सिंहपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.
यूपी सीएम योगी ने दिया ये आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान ले अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने घटना पर शोक जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी."
राहुल गांधी ने पीड़ित फैमिली से बात
इस वारदात को लेकर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में हूं और उनकी समस्याओं को समझ रहा हूं. यह घटना एक गंभीर अपराध है और इसमें रायबरेली पुलिस की बड़ी लापरवाही है." उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो शायद यह दुखद घटना न होती. साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के पिता से रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं