विज्ञापन

अखिलेश यादव परिवार संग करेंगे रामलला का दर्शन, सपा विधायक पवन पांडे ने बताई तारीख

दरअसल कुछ दिन पहले अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडे को यात्रा की तारीख तय करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

अखिलेश यादव परिवार संग करेंगे रामलला का दर्शन, सपा विधायक पवन पांडे ने बताई तारीख
अखिलेश यादव रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे.
  • अखिलेश यादव अयोध्या में सबसे पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगे और फिर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा करेंगे
  • सपा नेता पवन पांडे ने छोटी दीपावली के अवसर पर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की आधिकारिक घोषणा की है
  • अखिलेश यादव ने अयोध्या यात्रा की तारीख तय करने की जिम्मेदारी पवन पांडे को सौंपी थी, जो अब फाइनल हो चुकी है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अगले महीने अयोध्या का दौरा करेंगे. सपा नेता पवन पांडे ने छोटी दीपावली के अवसर पर इसकी आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ रामनगरी पहुंचेंगे और धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे.

रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे पूजा-अर्चना

घोषणा के अनुसार अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगे. इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. उनके इस दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

पहले ही दे दी गई थी तारीख तय करने की जिम्मेदारी

दरअसल कुछ दिन पहले अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडे को यात्रा की तारीख तय करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद लगातार कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा था. अब पवन पांडे ने 12 दिसंबर की तारीख का ऐलान कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

राजनीतिक और धार्मिक दोनों नजरों से अहम दौरा

अखिलेश यादव का यह अयोध्या दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राम मंदिर में दर्शन के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों के बीच खास उत्साह है. ऐसे में 12 दिसंबर का यह दौरा प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बनने जा रहा है.

यह भी पढ़ें | अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 56 घाटों पर रौशन होंगे 30 लाख से ज्यादा दीये

यह भी पढ़ें | यूपी में चुनाव से पहले पोस्टर वॉर जारी, सपा दफ्तर के बाहर लगा नया पोस्टर- 'अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav,  ayodhya,  Ayodhya Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com