विज्ञापन
23 minutes ago

Diwali Celebration LIVE Updates: पूरे भारत में लाखों लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं. रोशनी का यह त्योहार अंधेरे पर उजाले की जीत का प्रतीक है. इस मौके पर लोग अपने घरों, मंदिरों, दफ्तरों और सड़कों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं. यह त्योहार हिंदू चंद्र कैलेंडर के कार्तिक महीने की सबसे अंधेरी रात को मनाया जाता है, जब आसमान में चांद दिखाई नहीं देता. यूपी के अयोध्या में भी दीपोत्सव की तैयारी चल रही है, जिसमें सीएम योगी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शिरकत करने वाले हैं. हालांकि, भारत के अलग-अलग इलाकों और समुदायों में दिवाली मनाने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आम तौर पर इस त्योहार पर लोग पूजा-पाठ करते हैं, परिवार के साथ इकट्ठा होते हैं, एक-दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं और पटाखे जलाते हैं.

लेकिन, यह जश्न ऐसे वक्त में मनाया जा रहा है, जब खासकर नॉर्थ इंडिया में वायु प्रदूषण को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

मौसम की स्थिति और पराली जलाने से एयर क्वालिटी खराब होती है और दिवाली पर चलाए जाने वाले पटाखे इस स्थिति को और भी बदतर बना सकते हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, शनिवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 486 तक पहुंच गया, जो त्योहार से पहले ही इसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में डाल देता है. ऐसी आशंका है कि त्योहार के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है.

दीपावली से जुड़े बड़े अपडेट्स के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.

Diwali 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, शनिवार और रविवार को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन (शनिवार- रविवार) को अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वे श्रीराम के स्वागत से लेकर राजतिलक, सरयू आरती और दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम की मौजूदगी में रामनगरी में परंपरा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. राम की पैड़ी पर दीपों की रोशनी के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होंगे.

Diwali Celebrations: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे आयोध्या में 10वें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ

अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है. दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग होंगे, वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया जाएगा.

दीपोत्सव में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाती भव्य शोभायात्रा में देश के 13 राज्यों की सहभागिता रहेगी. रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी. धर्मपथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों को थीमैटिक इंटेलिजेंट लाइटिंग और एलईडी पैनलों से सजाया जाएगा.

राम की पैड़ी पर सजीव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और भव्य लेजर शो का आयोजन होगा. इसके अलावा रामायण के प्रसंगों पर आधारित ड्रोन शो और नया घाट पर म्यूजिकल आतिशबाजी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएगी. अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रामलीला दल प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे. वहीं, देश-प्रदेश के करीब 2,000 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रामनगरी को भक्तिमय बनाएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Diwali 2026, Deepawali, Ayodhya Deepotsav, AQI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com