विज्ञापन

यूपी में चुनाव से पहले पोस्टर वॉर जारी, सपा दफ्तर के बाहर लगा नया पोस्टर- 'अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार'

यूपी में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का पोस्टर वॉर जारी है. सपा दफ्तर के बाहर दिवाली के मौके पर एक नया पोस्टर लगा है, जिसके जरिए तीन पीढ़ियों को साधने की कोशिश की गई है.

यूपी में चुनाव से पहले पोस्टर वॉर जारी, सपा दफ्तर के बाहर लगा नया पोस्टर- 'अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार'
सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर.
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर भी जारी है. इसी बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक नया पोस्टर लगा है. दिवाली के मौके पर लगाए गए इस पोस्टर में नारा दिया गया है- 'अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार'.

सपा दफ्तर के बाहर ये पोस्टर सपा नेता इंजीनियर हिमांशु द्विवेदी ने लगवाए हैं. इन पोस्टरों के जरिए तीन पीढ़ियों को साधने की कोशिश की गई है.

इन पोस्टर पर लिखा है- 'Three Generations, One Future: Akhilesh' यानी 'तीन पीढ़ियां, एक भविष्य: अखिलेश'.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अखिलेश की तस्वीर के साथ लगाए गए इस पोस्टर के जरिए तीन पीढ़ियों को साधा गया है. इसमें लिखा है- 'मिलेनियल्स को पावर, Gen Z को पॉजिटिव और Gen Alpha का एक्शन'.

'27 में कृष्ण आएंगे'

यूपी में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी पोस्टरों के जरिए राजनीति कर रही है. 'राम आएंगे' वाले कैंपेन की तर्ज पर सपा अब 'कृष्ण आएंगे' वाला कैंपेन चला रही है.

लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर एक बड़ा सा होर्डिंग लगा हुआ है, जिस पर लिखा है कि '27 में कृष्ण आएंगे'. इस होर्डिंग पर एक तरफ अखिलेश यादव और दूसरी तरफ बांसुरी बजा रहे भगवान कृष्ण की तस्वीर लगी हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

इसे धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर सपा नेता का पलटवार माना जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Chunav 2027, UP Assembly Election 2027, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com