विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2019

अखिलेश यादव बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा को भी वोट की नजर से देख रही है BJP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विडंबना है कि आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन भाजपा को अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने में कोई संकोच नहीं हो रहा है.

अखिलेश यादव बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा को भी वोट की नजर से देख रही है BJP
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
  • बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा को भी वोट की नजर से देख रही है BJP
  • भाजपा ने राजनीतिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा है
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विडंबना है कि आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन भाजपा को अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने में कोई संकोच नहीं हो रहा है. भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने और अपनी चुनावी सभाएं करने में व्यस्त है. अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि विपक्षी नेताओं ने लगातार सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए सरकार से हालात का राजनीतिकरण न करने की अपील की है. लेकिन भाजपा ने राजनीतिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा है. वह राष्ट्रीय सुरक्षा को भी जनसंपर्क और वोट की नजर से देख रही है. यह लोकतांत्रिक भावना के प्रतिकूल है.

मायावती-अखिलेश ने पीएम मोदी को घेरा: देश में जंगी संकट के बादल छाए हैं और आप पार्टी की चिंता कर रहे

सपा प्रमुख ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान सख्त कार्रवाई करेगा और उसको जड़ से खत्म करेगा. शांति बने रहने की प्रार्थना के साथ हम शहीदों के परिवारों को यकीन दिलाते हैं कि हम उनका बलिदान कभी नहीं भूलेंगे." अखिलेश ने कहा कि देश के वीर जवान सीमा पर और सीमा के बाहर भी अपना पराक्रम दिखा रहे हैं. वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. देश की मजबूती और सुरक्षा के लिए वे बलिदान दे रहे हैं, लेकिन इसका पूरा श्रेय भाजपा लेने को आमादा है.

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सपा और बसपा को 'झटका', दोनों पार्टियों के कई नेता BJP में हुए शामिल

उन्होंने कहा, "देश के वीर जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल और सही सलामत लौटना हमारे लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है. उन्होंने जो हिम्मत और हौसला दिखाया है वह अभिनंदनीय है. पूरा देश सेना के साथ खड़ा है." 

 

VIDEO: सपा-बसपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए किया सीटों का बंटवारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, BJP, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com