विज्ञापन

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी... नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने

इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है.

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी... नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने
क्रिकेटर मोहम्मद शमी. (फाइल फोटो)
IANS
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सियासी पिच पर उतर सकते हैं. उन्होंने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. मुलाकात के दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी साथ में मौजूद थे.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद मोहम्मद शमी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, इस मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BJP Minority Morcha

सियासी पिच पर उतरेंगे शमी?

शमी ने इस साल सितंबर में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की थी. इसके बाद उनके आरएलडी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं.

हालांकि, अब उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. इसके बाद उनके बीजेपी में आने की चर्चा शुरू हो गई है.

मोहम्मद शमी अमरोहा के रहने वाले हैं. ऐसी अटकलें हैं कि शमी यूपी विधानसभा चुनाव में अमरोहा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami, BJP, Nitin Nabin, BJP Minority Morcha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com