प्रवर्तन निदेशालय यानी ED इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. और चर्चाओं में बने रहने की सबसे बड़ी वजह है नेशनल हेरल्ड और हरियाणा लैंड स्कैम मामले की जांच. ED ने जहां नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है, वहीं हरियाणा लैंड स्कैम मामले में ED की रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही है. हेरल्ड मामले की जांच और वाड्रा से पूछताछ के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ED को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि ED को कांग्रेस ने ही बनाया था. आज यही ED सबसे ज्यादा परेशान कांग्रेस को ही कर रही है. ऐसे में मेरा तो मानना है कि ED को ही खत्म कर देना चाहिए.
आपको बता दें कि हरियाणा लैंड स्कैम से जु़ड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) लगातार दूसरे दिन भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रही है. मंगलवार को उनसे 6 घंटे तक पूछताछ हुई थी. आज एक बार फिर से वह पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे चुके हैं. ईडी की पूछताछ में शामिल होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं हूं. ऐसे हमलों से हम और मजबूत होते हैं. साथ ही वाड्रा ने कहा कि जो आज मैं झेल रहा हूं ये उनको भी झेलना होगा. मैं ईडी के हर सवाल का जवाब दूंगा. हम वो लोग हैं जो हमेशा सच्चाई के लिए लड़ते हैं. ये तो सिर्फ समय की बात है, ये जरूर बदलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उधर, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज के प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.यह पहला मामला है, जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को किसी चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए इसे बदले की राजनीति बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं