Agra Taj Mahal Dance Reel: ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल के मुख्य परिसर में पर्यटकों द्वारा फिल्मी गानों पर डांस करने और रील बनाने का मामला सामने आया है. शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वायरल वीडियो ने ताजमहल की उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पर्यटकों ने न केवल सुरक्षा घेरे को नजरअंदाज किया, बल्कि नियमों को भी ताक पर रख दिया.
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नियमों के अनुसार, ताजमहल परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि, प्रदर्शन, डांस या नियम विरुद्ध वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है. रील बनाने की होड़ में पर्यटक ऐतिहासिक स्मारक की गरिमा और शांति को भंग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी कैमरा और मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.
अन्य टूरिस्ट की बढ़ती है परेशानी
ताजमहल परिसर में पहले भी ऐसे ही डांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं. इसको लेकर लोग सवाल उठाते रहते हैं और ताजमहल दीदार करने आए अन्य टूरिस्टों के लिए यह परेशानी का सबब बन जाते हैं. अब यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही ऐतिहासिक धरोर के अंदर रील या वीडियो बनाने के बैन की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 48 घंटे बीते, अमेरिका में लापता मिर्जापुर के मर्चेंट नेवी अफसर की कोई खबर नहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं