विज्ञापन

ताजमहल में बंदरों का 'कब्जा'? सैकड़ों बंदरों के झुंड से सहमे पर्यटक, VIDEO हो रहा वायरल

आगरा के ताजमहल परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ताजमहल के अंदर अचानक सैकड़ों बंदरों का झुंड दिखाई देता है.

ताजमहल में बंदरों का 'कब्जा'? सैकड़ों बंदरों के झुंड से सहमे पर्यटक, VIDEO हो रहा वायरल
ताजमहल में बंदरों का आतंक
NDTV
  • आगरा के ताजमहल परिसर में सैकड़ों बंदरों के अचानक आने से देशी-विदेशी पर्यटकों में दहशत फैल गई है
  • बंदर लगातार पर्यटकों के आसपास मंडराते हुए आवाजें निकालकर उन्हें डराने का प्रयास कर रहे हैं
  • पिछले कुछ महीनों में कई पर्यटक बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं और सामान छीना जा चुका है

आगरा के ताजमहल परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजमहल परिसर का एक वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ताजमहल परिसर में अचानक सैकड़ों बंदरों का झुंड पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद देशी और विदेशी पर्यटकों में दहशत फैल गई. बड़ी संख्या में बंदरों को देखकर कई सैलानी रुक गए, जबकि कुछ ने डर के कारण अपना रास्ता बदल लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बंदर लगातार आवाजें निकालते हुए पर्यटकों के आसपास मंडराते रहे और उन्हें डराने की कोशिश करते दिखाई दिए.  वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

ताजमहल के वायरल वीडियो पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भाजपा राज में दुनिया के सात अजूबे की दुर्गति देखकर लग रहा है कि यदि ताजमहल का पर्यटन प्रभावित हुआ तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना कहीं 1 बिलियन तक न गिर जाए. किसी गलत के हाथ में उस्तरा देने से यही होता है.'

यह पहला मौका नहीं है, जब ताजमहल परिसर में बंदरों की समस्या देखने को मिली. पिछले कुछ महीनों में कई भारतीय और विदेशी पर्यटक बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं. बंदर अक्सर पर्यटकों के हाथों में मौजूद पानी की बोतलें, खाने-पीने का सामान और बैग छीनने की कोशिश करते हैं.

ताजमहल के पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट और रॉयल गेट के आसपास सबसे ज्यादा बंदरों का प्रकोप देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लगता है बंदरों का ग्रुप ताजमहल देखने आया है. एक यूजर ने लिखा बिना टिकट ऐसे ताजमहल देखा जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Tajmahal, Taj Mahal, Taj Mahal Agra, Taj Mahal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com