विज्ञापन

48 घंटे बीते, अमेरिका में लापता मिर्जापुर के मर्चेंट नेवी अफसर की कोई खबर नहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पिता संतोष कुमार द्विवेदी को 7 मई सुबह 12:29 बजे वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट, अंधेरी से गैरी नाम के शख्स का फोन आया. बताया कि मनीष 4 घंटे से शिप से लापता है. इसके बाद वॉट्सऐप पर भी संपर्क नहीं हुआ.

48 घंटे बीते, अमेरिका में लापता मिर्जापुर के मर्चेंट नेवी अफसर की कोई खबर नहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मर्चेंट नेवी के अफसर मनीष द्विवेदी अमेरिका के पेंसिल्वेनिया बंदरगाह से लापता हो गए हैं. परिजनों से संपर्क न होने के बाद एसपी से मुलाकात करके मामले की जानकारी दी है, जहां एलआईयू और दूतावास सहित अन्य टीमें एक्टिव हो गई हैं. जिले के चौहानपट्टी निवासी मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकंड क्लास के ऑफिसर हैं. वह जहाज पर सवार होकर अमेरिका के बंदरगाह पहुंचे हुए थे, वहीं से परिजनों को मनीष से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी.

जब संपर्क टूट गया तो शिप (जहाज) पर सवार अन्य लोगों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने सही जानकारी नहीं दी. मनीष के पिता संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनका बेटा मर्चेंट नेवी में बतौर सेकेंड क्लास अफसर है, जो वर्तमान में सिप्मोस लेडी शिप पर तैनात है.

उन्होंने बताया कि 7 मई को सुबह में 12 बजकर 29 पर एक फोन आया था. उस व्यक्ति ने अपना नाम गैरी बताया. उन्होंने बातचीत में कहा कि वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी से बोल रहा है. जानकारी दी कि मनीष चार घंटे से शिप से लापता हो गया है. इस जानकारी के बाद तत्काल अपने पुत्र के वॉट्सऐप पर मैसेज किया, जहां कोई संपर्क नहीं हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

शिप कैप्टन, चीफ अफसर आ चुके हैं वापस

पिता के मुताबिक, शिप पेरिस से अमेरिका के लिए निकली हुई थी. वर्तमान में यह शिप अमेरिका के हुक पेंसिल्वेनिया पर मौजूद है. जहाज में मौजूद कैप्टन, चीफ ऑफिसर और अन्य लोग वापस आ चुके हैं.

लोगों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

नेवी अफसर के दादा सभाशंकर द्विवेदी ने कहा कि कैप्टन ने बताया कि मनीष ने कैब बुक करके आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आया. जब मनीष ने फोन नहीं उठाया तो हम लोग लौट आए. पिता ने बताया कि मेरे दामाद ने कैडेट ऑफिसर प्रांजल से भी बातचीत की. उन्होंने बताया कि मनीष मिल गए हैं और सुरक्षित भी है. दो घंटे बाद प्रांजल से भी संपर्क टूट गया. कार्यालय से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिले.

एएसए के एजेंट ने गिरफ्तारी की बात कही

यूएसए के एजेंट ने गिरफ्तारी की बात कही है, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ देने की बात कही. अभी तक 48 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. कोई बातचीत नहीं हुई है. परिजनों ने विदेश मंत्रालय और प्रशासनिक अमले से हस्तक्षेप करने वापस बुलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 6 नए चेहरों के साथ क्षेत्र और जाति को साधेगी BJP, पूरा गुणा-गणित

(बृजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Marchant Navy, Marchant Navy Officer Missing, Pennsylvania Port In USA, Indian Missing In USA, Indian Marchant Navy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com