विज्ञापन
13 minutes ago

UPTET 2026 Live Updates 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET 2026 का परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि अभी तक आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है. इससे पहले अभ्यर्थियों को उम्मीद थी की जुलाई के अंत तक रिजल्ट आ जाएगा लेकिन आयोग की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आई. 

विदित है कि UPTET की प्रोविजनल आंसर-की 8 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी. उम्मीदवारों को 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने का चांस दिया गया था. अब रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा.

बता दें कि UPTET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को UPTET सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम होगी.

UPTET 2026 Live Updates  2026

UPTET 2026 Exam Date: इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी.  परीक्षा में 17,70,714 अभ्यर्थियों ने शामिल हुए थे. परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी.  UPTET Answer Key 2026 पर objection दर्ज करने की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे निश्चित की गई थी. 

UP TET Result 2026 LIVE : Paper 1 और Paper 2 का रिजल्ट क्या अलग होगा

UPTET 2026 में दो पेपर कराए गए थे. पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के टीचर बनना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के टीचर बनने के लिए है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, वे दोनों पेपरों का स्कोरकार्ड देख सकते हैं. स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक और परीक्षा में योग्य (Qualified) या अयोग्य (Not Qualified) होने की जानकारी दी जाएगी.

UP TET Result 2026 LIVE : यूपी टीईटी स्कोरकार्ड 2026 में क्या-क्या होगा

 

यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पिता का नाम, कैटेगरी, क्ववालिफाइंग मार्क्स, ओवरऑल मार्क्स और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स होंगे

UP TET Result 2026 LIVE : इस लिंक पर रिजल्ट होगा एक्टिवेट

नतीजे जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा. यहां जाकर आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. 

UP TET Result 2026 : दोनों पेपर का रिजल्ट होगा जारी

 

 यूपी टीईटी रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए जारी किए जाएंगे.बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपनी रोल नंबर, पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल डालकर अपना स्कोर जान सकेंगे. 

UP TET Result 2026 : कब तक होती है यूपी टाईटी स्कोरकार्ड की Validity

अब UPTET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम कर दी गई है. 

UPTET 2026 result 2026 : कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स

 

  1. सामान्य और EWS कैटेगरी के लिए पासिंग पर्सेंटेज 60 फीसदी और 90 नंबर चाहिए
  2. अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए पासिंग पर्सेंटेज 55 फीसदी और नंबर 82
  3. वहीं, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक के लिए 55 फीसदी और नंबर 82 चाहिए

UPTET Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. UPTET 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. ज़रूरी लॉगिन डिटेल्स डालें.
  4. सबमिट पर क्लिक करें.
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें.
  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
     

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com