आगरा मेट्रो ब्लू लाइन पर जल्द ही मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी. मेट्रो डिपो से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन तक का बुधवार को ट्रायल सफल रहा.फूल सैयद चौराहा के मेट्रो डिपो से सदर बाजार स्टेशन तक करीब 3 किमी लंबी डाउन लाइन पर ट्रायल रन के दौरान मेट्रो पहली बार मॉल रोड से गुजरी.उत्तर प्रदेस मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. अब ट्रैक, ट्रैक्शन और सिग्नलिंग से जुड़े आगरा मेट्रो के काम पूरा कर अगले साल की शुरुआत में मेट्रो चलाने की तैयारी है. सुरक्षा के साथ तकनीकी प्रणाली की जांच भी की जाएगी.
आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक प्रायोरिटी रूट
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक प्रायोरिटी रूट तय किया गया है. एमजी रोड से कालिंदी विहार तक के मेट्रो रूट में भी सिविल कंस्ट्रक्शन जारी है. आगरा मेट्रो परियोजना के दो कॉरिडोर येलो और ब्लू लाइन का विकास हो रहा है. आगरा मेट्रो के ब्लू लाइन कॉरिडोर-2 में आगरा कैंट से कालिंदी विहार एलिवेटेड रूट होगा. 15.5 किमी रूट में 15 स्टेशन होंगे.
आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक स्टेशन
1. आगरा कैंट
2. सुल्तानपुरा
3. सदर बाजार
4. प्रतापपुरा
5. कलेक्ट्रेट
6. सुभाष पार्क
7. सेंट जोन्स (येलो लाइन इंटरचेंज)
8. हरीपर्वत चौराहा
9. संजय प्लेस
10. एमजी रोड
11. सुल्तान गंज क्रॉसिंग
12. कमला नगर
13. राम बाग
14. फाउंड्री नगर
15. आगरा मंडी
16. कालिंदी विहार
आगरा ब्लू लाइन रूट कब चालू होगा
आगरा ब्लू लाइन का सिविल कार्य तेजी से चल रहा है. एमजी रोड वाले रूट पर पिलर ढलाई का काम पूरा हो चुका है. आगरा कैंट, सदर बाजार और कालिंदी विहार स्टेशनों का ढांचा भी पूरा होने के करीब है. यूपीएमआरसी मॉल रोड डिपो को मुख्य मरम्मत केंद्र के तौर पर विकसित कर रखा है. ब्लू लाइन पर ट्रायल रन 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा. पूरी आगरा मेट्रो लाइन 2027 के जनवरी तक आम यात्रियों के लिए खोला जा सकता है.
आगरा मेट्रो का येलो लाइन कॉरिडोर 1
आगरा मेट्रो येलो लाइन सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट के बीच 14.25 किलोमीटर लंबी लाइन है. इसमें 6 एलिवेटेड और 7 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं.सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी, फतेहाबाद रोड, बसई और ताज ईस्ट गेट एलिवेटेड स्टेशन हैं. जबकि आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, मनकामेश्वर मंदिर (जामा मस्जिद), आगरा किला और ताजमहल इसके स्टेशन हैं.
येलो लाइन कब तक चालू होगा
आगरा मेट्रो का ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक का 6 किलोमीटर का हिस्सा चालू है. मनकामेश्वर से आगे आईएसबीटी और आरबीएस कॉलेज तक 6 किमी के विस्तार पर हाईस्पीड ट्रायल पूरा हो चुका है.सिकंदरा तिराहा और गुरु का ताल स्टेशनों के सिविल कंस्ट्रक्शन पूरा होने वाला है.सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक ये पूरा कॉरिडोर को 2026 के अंत तक चालू किया जा सकता है. यह ताजमहल और आगरा किले जैसे यूनेस्को हेरिटेज के संवेदनशील बफर जोन से गुजरता है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के तय मानकों के अनुसार काम चल रहा है. आगरा मेट्रो में ट्रेनों को ओवरहेड तारों के बजाय पटरियों के समानांतर थर्ड पावर रेल से चलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं