उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पेट्रोल भरवाकर बिना पेमेंट किए भाग रहे शख्स ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को कार से घसीट दिया. कर्मचारी ने कार सवार को रोकने के लिए गेट पकड़ लिया था, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया. इस घटना में कर्मचारी घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना 8 नवंबर की सुबह करीब 4:19 बजे सैनिक ढाबा के पास स्थित जीएस पेट्रोल पंप की है. काले रंग की कार में सवार शख्स ने पेट्रोल भरवाया और बिना पेमेंट किए भागने लगा.
मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. डीसीपी दक्षिणी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर कार सवार आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें | कार में लगी आग तो तस्करों ने पानी में धकेला, बाहर तैरने लगी शराब तो लूटने दौड़ पड़े ग्रामीण!
यह भी पढ़ें | पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी फॉर्च्यूनर, कारोबारी की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं