विज्ञापन

Noida Airport के पास सस्ते में मिलेगा सपनों का घर, YEIDA ला रहा नई योजना, जानें कौन होंगे पात्र

​नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने की चाहत रखने वाले कम आय वर्ग के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. YEIDA आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग परिवारों को ध्यान में रखते हुए एक किफायती आवासीय प्लॉट योजना लाने की तैयारी कर रहा है.

Noida Airport के पास सस्ते में मिलेगा सपनों का घर, YEIDA ला रहा नई योजना, जानें कौन होंगे पात्र
Noida एयरपोर्ट के पास सस्ते प्लॉट का मौका, YEIDA ला रहा EWS और LIG परिवारों के लिए नई योजना
(P.C- NDTV)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वाले परिवारों के लिए एक नई किफायती प्लॉट योजना लाने की तैयारी कर रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को जेवर एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं के नजदीक जमीन मुहैया कराना है, जो महंगे और बड़े प्लॉट खरीदने में सक्षम नहीं हैं.

छोटे प्लॉट, कम कीमत

प्रस्तावित योजना में 40 वर्ग मीटर के छोटे आवासीय प्लॉट दिए जाएंगे. छोटे आकार के कारण इनकी कीमत भी कम रहने की संभावना है. इससे सीमित बजट वाले परिवारों के लिए जमीन खरीदना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है.

ये प्लॉट जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विकसित किए जाएंगे. इस इलाके में एयरपोर्ट के अलावा प्रस्तावित फिल्म सिटी और कई अन्य विकास परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है. ऐसे में यहां घर बनाने वाले लोगों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं और अच्छी कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है.

कौन कर सकेगा आवेदन?

यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और कम आय वर्ग (LIG) के लोगों के लिए तैयार की जा रही है. हालांकि, आवेदन करने के लिए कुछ नियम भी होंगे. सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह रहेगी कि आवेदक ने पहले YEIDA की किसी अन्य आवासीय प्लॉट योजना का लाभ नहीं लिया हो. इससे जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता मिल सकेगी.

लकी ड्रॉ से होगा प्लॉट आवंटन

प्राधिकरण इस योजना में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लकी ड्रॉ के जरिए प्लॉट आवंटित करेगा. यानी सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिलेगा और चयन निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा.

करीब 2,000 प्लॉट लाने की तैयारी

YEIDA के एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया के अनुसार,

प्राधिकरण करीब 2,000 छोटे प्लॉट लाने की योजना पर काम कर रहा है. इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. योजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अभी से जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और YEIDA की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें. योजना शुरू होने के बाद पात्रता, आवेदन की तारीख, शुल्क और अन्य नियम जारी किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2026 को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचने पर बढ़ सकती है मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Airport, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com