राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद से आरोपी विष्णु जाट सुर्खियों में है. हर कोई विष्णु जाट के बारे में जानना चाहते है. हत्या की इस खौफनाक वारदात के बीच आरोपी की एक निजी और भावुक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
आरोपी के दाएं हाथ पर गुदा है 'VP'
सिविल लाइन थाना पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच जब आरोपी विष्णु जाट को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों की नजरें उसकी हथकड़ी से ज्यादा उसके सीधे हाथ पर बने एक टैटू पर टिक गईं. टैटू पर अंग्रेजी में 'PV' लिखा हुआ था. पूछताछ के दौरान पुलिस ने इस टैटू से जुड़े कई सालों के एक अधूरे प्यार का खुलासा किया.
क्या है 'VP' टैटू का अर्थ?
पुलिस की गिरफ्त में विष्णु जाट ने बताया कि उसके सीधे हाथ पर VP नाम का टैटू उसकी गर्लफ्रेंड का है, जिसका नाम पायल था. दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे, विष्णु ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने के कारण पायल की मृत्यु हो गई. अपनी प्रेमिका को हमेशा अपने साथ महसूस करने के लिए विष्णु ने अपने हाथ पर 'VP' गुदवा लिया—जहां 'P' का अर्थ 'पायल' और 'V' का अर्थ 'विष्णु' है.
जगन गुर्जर की हत्या का आरोपी है विष्णु गुर्जर
बता दें कि 29 जून को अजमेर जेल में बंद डकैत जगन गु्र्जर की बैरक में गमछे से गला घोटकर विष्णु जाट ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे लेकर जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की पूरी साजिश, जेल के अंदर की परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही हैं.
आखिर किस वजह से जेल में है बंद
विष्णु धौलपुर के अंजान गांव का रहने वाला है, वह पहले गांव में ही छोटी-मोटी चोरी करता था, फिर बाइक-कार चोरी करने लगा. इसी मामले में सेवर सेंट्रल जेल गया था. वहां उसकी मुलाकात कृपाल हत्याकांड से जुड़े लोगों से हुई. कृपाल जघीना कुलदीप जघीना का चाचा था. विष्णु जेल से बाहर आया और जयपुर-आगरा हाईवे पर अमोली टोल के पास रोडवेज बस में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या कर दी. आरोप है कि सबसे पहले गोली विष्णु ने ही चलाई थी. उसके बाद वह अजमेर जेल में बंद था, जहां जगन गुर्जर के साथ ही रह रहा था. रविवार को जगन गुर्जर की जेल में हत्या कर दी गई.
यह भी पढ़ें: जेल में डकैत जगन गुर्जर के हत्यारोपी के गांव पहुंची NDTV की टीम, घर पर लगा ताला; बोलने से डर रहे गांव वाले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं