अगर आपके आधार से ईमेल आईडी लिंक नहीं है या आप पुरानी ईमेल आईडी को बदलना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. गौरतलब है कि UIDAI ने आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा कुछ समय के लिए मुफ्त कर दी है. अब UIDAI ने इसका तरीका भी बताया है. आइए जानते हैं कैसे आप अपने आधार से email ID को लिंक कर सकते हैं.
31 दिसंबर 2026 तक नहीं लगेगा कोई शुल्क
UIDAI के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने या जोड़ने पर कोई फीस नहीं देनी होगी. इससे पहले इस काम के लिए 75 रुपये का शुल्क लिया जाता था. हालांकि, अब 31 दिसंबर तक ये सुविधा फ्री कर दी गई है. लेकिन यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप से किए गए अपडेट पर ही मिलेगी यानी अगर किसी अन्य माध्यम से ईमेल अपडेट कराया जाता है, तो तय शुल्क देना पड़ सकता है.
आधार में कैसे अपडेट करें email ID?- इसके लिए सबसे पहले नए आधार ऐप में लॉगिन करें.
- इसके बाद 'Services' सेक्शन में जाकर 'Email ID' ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब, अपनी नई ईमेल आईडी दर्ज करें और उस पर आए OTP की मदद से उसे सत्यापित करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को ध्यान से चेक करें और आखिर में फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
- केवल इतना करते ही आपकी ईमेल आईडी आधार से जुड़ जाएगी या अपडेट हो जाएगी.
आधार से ईमेल लिंक होना क्यों जरूरी है?Now add or update your email ID in Aadhaar using Aadhaar App in just 5 easy steps!
— Aadhaar (@UIDAI) July 2, 2026
Email addition/update is free till 31st December 2026.
Download the Aadhaar App today - https://t.co/jywJmu4JUm #Aadhaar #AadhaarApp #EmailUpdate pic.twitter.com/x4fnv7KCtM
आधार के साथ ईमेल आईडी लिंक होने से कई जरूरी सुविधाओं का लाभ मिलता है. जैसे-
- आधार से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और अपडेट सीधे आपकी ईमेल पर मिलते रहती है.
- अगर आपके आधार का कहीं गलत इस्तेमाल करने की कोशिश होती है या कोई संदिग्ध गतिविधि होती है, तो उसकी सूचना भी ईमेल के जरिए मिल जाती है. इससे आप समय रहते जरूरी कदम उठा सकते हैं.
- ईमेल आईडी लिंक होने पर जरूरत पड़ने पर आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या दूसरी जरूरी जानकारी दोबारा प्राप्त करना आसान हो जाता है.
- इसके अलावा आधार से जुड़े वेरिफिकेशन और अन्य अलर्ट भी सीधे ईमेल पर मिलते रहते हैं.
ऐसे में अगर आपकी ईमेल आईडी अभी तक आधार से लिंक नहीं है या पुरानी ईमेल अब इस्तेमाल में नहीं है, तो आप इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाकर, जल्द अपडेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Noida Airport के पास सस्ते में मिलेगा सपनों का घर, YEIDA ला रहा नई योजना, जानें कौन होंगे पात्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं