विज्ञापन

8 ग्राम सोना और सिल्‍क साड़ी... थलपति विजय सरकार की अन्नन सीर योजना का किन्हें मिलेगा फायदा?

थलपति विजय की सरकार महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाओं का प्रावधान लेकर आई है, जिसमें अन्नन सीर थिट्टम योजना शामिल है. इस योजना के तहत जिन लड़कियों की शादी होगी, उन्हें 8 ग्राम सोना मिलेगा. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में-

8 ग्राम सोना और सिल्‍क साड़ी... थलपति विजय सरकार की अन्नन सीर योजना का किन्हें मिलेगा फायदा?
जाने अन्नन सीर योजना का लाभ उठाने की क्या है पात्रता?
NDTV graphics

बीते बुधवार को तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK सरकार) ने अपना पहला बजट पेश किया था. इस बजट में जोसेफ थलपति विजय ने महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान किया गया, जिसमें अन्नन सीर थिट्टम भी शामिल है. इस योजना के लिए उन्होंने 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस योजना के तहत जिन लड़कियों की शादी होगी, उन्हें सोने के सिक्के के साथ सिल्क की साड़ी उपहार के रूप में दी जाएगी. कई लोगों को यह योजना शायद नई लग रही हो, लेकिन आपको बता दें कि यह योजना थलपति विजय ने नहीं, बल्कि डीएमके सरकार ने 1989 में शुरू किया था, जिसे कोविड के दौरान अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था. अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं अन्नन सीर थिट्टम  योजना के बारे में-

क्या है अन्नन सीर थिट्टम योजना?

बता दें कि बुधवार यानि 5 अगस्त 2026 को अन्नन सीर थिट्टम योजना के लिए 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.  हिन्दी में इस योजना का अर्थ-बड़े भाई की ओर से शादी में उपहार है. इस योजना के तहत लड़कियों को शादी के मौके पर थलपति विजय की सरकार की ओर से 8 ग्राम सोने का सिक्का और  साथ में एक सिल्क की एक साड़ी उपहार में दी जाएगी. 

कब से शुरू हुई अन्नन सीर थिट्टम योजना?

1989 में इस योजना को डीएमके सरकार ने शुरू किया था. वहीं, 2011 में उस समय की मुख्यमंत्री जयललिता ने कुछ बदलाव कर दिए थे, जिसमें 4 ग्राम सोना और 50 हजार रुपये शादी के मौके पर लड़कियों को गिफ्ट के रूप में दिए जाते थे. यह योजना जयललिता का मास्टस्ट्रोक बताया जाता है, जिसे थलपति ने अपग्रेड किया है.

फिर 2016 में इस योजना में बदलाव किया गया था, जिसमें 4 ग्राम सोने को बढ़ाकर 8 ग्राम कर दिया गया. लेकिन 2020 में जब कोविड की शुरुआत हुई, तो इस योजना को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था. हालांकि, 2021 में लंबित आवेदन फॉर्म को सोना दिया गया. लेकिन नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं. अपने चुनाव प्रचार में थलपति विजय ने लोगों से वादा किया था कि वे अन्नन सीर थिट्टम  योजना को फिर से शुरू कराएंगे. 

अन्नन सीर थिट्टम योजना के आवेदन से जुड़ी अहम बातें

जब सरकार की ओर से इस योजना को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, तो आवेदन प्रक्रिया कुछ इस तरह से हो सकत है...

  • इस योजना का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की लड़कियों को ही मिलने का प्रावधान है. 
  • वहीं, अगर आप तमिलनाडु के मूल निवासी हैं, तब ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
  • दुल्हन और दूल्हे का आधार कार्ड होना चाहिए. 
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है.
  • योजना का आवेदन करने के लिए शादी का कार्ड या विवाह का प्रमाण होना चाहिए.

ये भी पढ़ें - विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay, Vijay Thalapathi, Vijay Thalapathi Fans, Gold, Gold Coin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com