विज्ञापन

JPSC प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए बनी 11 लोगों की कमेटी, वकील और एक्सपर्ट भी शामिल

JPSC Protest Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर रांची में हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान भूख हड़ताल भी चल रही है, साथ ही छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल बनाया गया है, जो अब सरकार से बातचीत करेगा.

JPSC प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए बनी 11 लोगों की कमेटी, वकील और एक्सपर्ट भी शामिल
JPSC प्रदर्शन के बीच सरकार से होगी बातचीत

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. पिछले तीन दिनों से कई अभ्यर्थी और छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. अब सरकार से बातचीत के लिए 11 लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिनमें वकील से लेकर टेक्निकल एक्सपर्ट्स को भी शामिल किया गया है.  

रांची में भूख हड़ताल पर बैठीं छात्रा हबीबा ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया है, लेकिन इसे फिलहाल वे केवल एक आश्वासन के रूप में देख रही हैं. उन्होंने कहा, आज जो छात्र प्रतिनिधि सरकार से बातचीत के लिए जाएंगे, उसके बाद जो स्थिति बनेगी, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

मांगें नहीं मानीं तो जारी रहेगी हड़ताल

एनडीटीवी से बात करते हुए छात्रा हबीबा ने बताया कि अगर सरकार उनकी सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो आंदोलन और भूख हड़ताल दोनों जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि छात्र अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित और ठोस निर्णय चाहते हैं. इसके बिना कुछ भी मंजूर नहीं होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार से बातचीत के लिए बना प्रतिनिधि मंडल

सरकार से बातचीत करने के लिए छात्रों ने जो प्रतिनिधि मंडल बनाया है, उसमें एक वकील और दो तकीनीकी जानकार भी शामिल हैं. कुल 11 लोग सरकार से बातचीत के लिए जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल की सूची एसडीओ को सौंप दी गई है. अब सरकार बैठक का समय और स्थान तय कर छात्रों को इसकी सूचना देगी. बातचीत करने जाने वालों में ये नाम शामिल हैं - 

पीयूष कुमार सिंह 
रविन्द्र पासवान
राजेश प्रसाद
नीतू कुजूर
कार्तिक सोरेन
रविन्द्र
अंकित कुमार
शालू सिंह

परीक्षा में धांधली को लेकर बवाल

झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में परीक्षा को रद्द करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है. सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच होने वाली बातचीत पर अब सभी की नजरें टिकी हैं. फिलहाल कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं और आंदोलन लगातार बड़ा हो रहा है. 

ये भी पढ़ें - 13 साल में 12 परीक्षाएं पास, JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली का मास्टरमाइंड अभय तिवारी कौन है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC Protest, Ranchi Protest, JPSC PT Exam 2026, 14th JPSC Exam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com