Gold- Silver Price Today 6 August 2026: क्या आज आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो सबसे पहले इसका रेट जरूर जान लें. आज यानि गुरुवार, 6 अगस्त को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली सी बढ़त देखने को मिल रही है. 22K और 24K सोने के रेट में भी तेजी आई है. वहीं, चांदी के भाव में भी उछाल आया है. ऐसे में अगर आप ज्वैलरी शॉप जा रहे हैं, तो इसकी कीमतों को अच्छे से जरूर जान लें.
क्या है आज सोने का भाव?
Bullion.co.in के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 6:20 बजे सोने की कीमत 1,48,780 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि चांदी की कीमत 2,28,350 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,382 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. पिछले महीने में 24 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भारत के प्रमुख शहरों में आज चेन्नई में सोने और चांदी की कीमतें सबसे ज्यादा रहीं, जबकि दिल्ली में ये कीमतें सबसे कम दर्ज की गईं.
देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोने का रेट?
अगर आप सोने की ज्वेलरी की खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट जरूर जान लें. देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के ताजा रेट इस प्रकार हैं...
- मुंबई में आज सोने की कीमत 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- दिल्ली में सोने का भाव 1,48,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- चेन्नई में सोने का रेट 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में सोने का भाव 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- बेंगलुरु में सोने का रेट 1,48,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- हैदराबाद में सोने का भाव 1,48,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,134 रुपये, दिल्ली में 1,35,896 रुपये, चेन्नई में 1,36,528 रुपये, कोलकाता में 1,35,951 रुपये, बेंगलुरु में 1,36,235 रुपये और हैदराबाद में 1,36,345 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
देश के प्रमुख शहरों में आज क्या है चांदी का भाव?
भारत में गुरुवार को 999 फाइन चांदी की कीमत 2,28,350 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि 925 स्टर्लिंग चांदी की कीमत 2,11,224 रुपये प्रति किलोग्राम है. एक महीने में 999 फाइन चांदी की कीमत में 1.17% की गिरावट आई. हालांकि, एक साल में इसमें 100% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज 999 फाइन चांदी का भाव...
- मुंबई की बात करें तो यहां 2,27,940 रुपये प्रति किलोग्राम 999 फाइन चांदी है.
- दिल्ली में 2,27,550 रुपये प्रति किलोग्राम 999 फाइन चांदी है.
- चेन्नई: 2,28,600 रुपये प्रति किलोग्राम 999 फाइन चांदी है.
- कोलकाता 2,27,640 रुपये प्रति किलोग्राम 999 फाइन चांदी है.
- बेंगलुरु 2,28,120 रुपये प्रति किलोग्राम 999 फाइन चांदी है.
- हैदराबाद 2,28,300 रुपये प्रति किलोग्राम 999 फाइन चांदी है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना-चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी गुरुवार को सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. MCX पर गोल्ड 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,4740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं MCX सिल्वर फ्यूचर्स 0.13 प्रतिशत चढ़कर 2,31,879 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.
आखिर क्यों बढ़ रहा है सोने का भाव?
बता दें कि सोने की कीमतों को कई वजहों से समर्थन मिल रहा है. अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है और अमेरिकी 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट आई है. डॉलर कमजोर होने से दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता पड़ता है, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है.
इंटरनेशल मार्केट में क्या है सोने-चांदी का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को स्पॉट गोल्ड करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 4,285.69 डॉलर प्रति 28 ग्राम पर पहुंच गया, जो 18 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.9 प्रतिशत बढ़कर 4,345.50 डॉलर प्रति 28 ग्राम हो गया.
वहीं, अन्य कीमती मेटल्स में भी तेजी देखने को मिल रही है. चांदी 0.4 प्रतिशत बढ़कर 62.34 डॉलर प्रति 28 ग्राम, प्लेटिनम 0.8 प्रतिशत बढ़कर 1,750.15 डॉलर और पैलेडियम 1 प्रतिशत बढ़कर 1,377 डॉलर प्रति 28 ग्राम पर पहुंच गया.
सोना खरीदते समय किन बातों पर दें ध्यान?
अगर आप मार्केट में सोना खरीदने का रहे हैं, तो कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें, जैसे-
- सबसे पहले सोने का रेट जान लें.
- फिर जो भी गहने खरीद रहे हैं उसके ऊपर BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें.
- इसके बाद ज्वेलरी शॉप आपसे कितना प्रतिशत मेकिंग चार्ज ले रहा है, इस बारे में जरूर जानें. क्योंकि कई शॉप में अलग-अलग ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता है.
- बाद में जब बिल बने, तो सोने पर लगने वाला GST चार्ज भी जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें - खदानों से निकलेगा सोने का खजाना, विदेशों से नहीं पड़ेगा मंगाना, जानें क्या है मोदी सरकार का 21 साल वाला मास्टरप्लान
ध्यान रखें कि सोना खरीदने से पहले हमें समझारी की जरूरत होती है. इसलिए हर एक गहने का मेकिंग चार्ज देखना बहुत ही जरूरी होता है, ताकि आप इसके सही कीमत पर एक अच्छी डील पा सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं