विज्ञापन

नहीं है फार्मेसी की डिग्री तो भी आप खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र, सरकार देती है आर्थिक सहायता, जानें शर्तें

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है. साथ ही बाजार से सस्ते रेट में दुकान के मालिक को दवा उपलब्ध कराई जाती है.

नहीं है फार्मेसी की डिग्री तो भी आप खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र, सरकार देती है आर्थिक सहायता, जानें शर्तें
Jan Aushadhi Kendra
NDTV

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत जन औषधि केंद्र खोलने की सुविधा केंद्र सरकार देती है. जन औषधि केंद्र लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होती है, क्योंकि यहां जेनरिक दवाएं बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है. इसके साथ ही जन औषधि केंद्र के जरिए लोगों को रोजगार का भी बढ़ावा मिल रहा है. योजना के तहत देश में हजारों जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं. केंद सरकार ने संसद में बताया कि प्राधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत अब तक लोगों ने करीब 45,000 करोड़ रुपये की बचत की है.

जन औषधि केंद्र कोई भी खोल सकता है. लेकिन सवाल है कि क्या बिना फार्मेसी की डिग्री या डिप्लोमा के बिना भी जन औषधि केंद्र खोला जा सकता है.

कौन खोल सकता है जन औषधि केंद्र?

जन औषधि केंद्र कोई भी व्यक्ति खोल सकता है. लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें होती है जिसे पूरा करना होता है. जैसे जन औषधि केंद्र के लिए आपके पास कम से कम 120 स्क्वॉयर फिट की जगह होनी चाहिए. आप चाहें तो जगह किराए पर भी ले सकते हैं. इसके साथ ही आपके पास रिजस्टर्ड फॉर्मासिस्ट होना चाहिए, भले ही आपने फॉर्मासिस्ट की डिग्री नहीं की हो. जन औषधि केंद्र के अप्रूवल के समय रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट का नाम रजिस्ट्रेशन की जानकारी देनी होती है.

सरकार क्या देती है सहायता

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है. जिससे आप फर्नीचर, कंप्यूटर, फ्रिज जैसे सामान खरीद सकते हैं. साथ ही बाजार से सस्ते रेट में दुकान के मालिक को दवा उपलब्ध कराई जाती है. वहीं दवाओं की बिक्री पर 20 फीसदी कमीशन और ज्यादा बिक्री पर इंसेंटिव भी देती है.

क्या लगती है फीस

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 5 हजार रुपये की नॉन रिफंडेबल एप्लिकेशन फीस देनी होती है. हालांकि महिला उद्यमि, दिव्यांग, SC/ST, हिमलयी रीजन, आईलैंड टेरिटरी, नॉर्थ ईस्टर्न स्टेटस उद्यमि को कोई शुल्क नहीं देना होता है. वह बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं. आप आवेदन आधिकारिक साइट पर कर सकते हैं.

जन औषधि केंद्र के लिए कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आप को janaushadhi.gov.in आधिकारिक साइट पर जाएं. यहां आपको अप्लाई फोर केंद्र का विकल्प मिलेगा, इसमें जाने के बाद क्लिक हेयर टू अप्लाई पर क्लिक करें. इसके बाद साइन इन फॉर्म खुले और नीचे रजिस्टर्ड नाउ का विकल्प चुनें. स्क्रीन पर खुले रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर मांगी गई जानकारियां भरें. ड्रॉप-डाउन बॉक्स में राज्य चुनें, आईडी- पासवर्ड सेक्शन में कन्फर्म पासवर्ड डालें और सबमिट करें.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में किसे मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल? 3 किलो वाट का सोलर रूफटॉप और एनर्जी सेविंग इंसेंटिव का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jan Aushadhi Kendra, Jan Aushadhi Kendra Kaise Khole, Jan Aushadhi Kendra Kholne Ki Prakriya, Jan Aushadhi Kendra Apply Online, Jan Aushadhi Kendra Registration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com