विज्ञापन

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को देने के लिए ये 4 फाइनेंशियल गिफ्ट्स हैं बेस्ट, खुशी से झूम उठेगा आपका हमसफर

4 Financial Gifts for Valentines Day 2026: अगर आप इस साल अपने प्यार के रिश्ते को भविष्य की मजबूती के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो पार्टनर को देने के लिए कुछ 'फाइनेंशियल गिफ्ट्स' बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को देने के लिए ये 4 फाइनेंशियल गिफ्ट्स हैं बेस्ट, खुशी से झूम उठेगा आपका हमसफर
वैलेंटाइन डे 2026
Freepik

Valentines Day 2026 Gifts: वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर अपने पार्टनर को सिर्फ फूल या चॉकलेट देना अब पुराना स्टाइल हो गया है. अगर आप इस साल अपने प्यार के रिश्ते को भविष्य की मजबूती के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो पार्टनर को देने के लिए कुछ 'फाइनेंशियल गिफ्ट्स' बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. ये तोहफे न केवल आपके पार्टनर के प्रति प्यार और फिक्र को दर्शाते हैं, बल्कि उनके फाइनेंशियल फ्यूचर को भी बेहतर बनाते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं ऐसे 4 शानदार फाइनेंशियल गिफ्ट आइडियाज के बारे में, जिन्हें पाकर आपका हमसफर खुशी से झूम उठेगा.

यह भी पढ़ें: 15 फरवरी से इन नेशनल एक्सप्रेसवे पर होगी टोल रेट में कटौती, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या हैं नए टोल नियम

1. इंश्योरेंस

वैलेंटाइन्स डे पर आप अपने पार्टनर को इंश्योरेंस गिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे में आप उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस या फिर टर्म प्लान चुन सकते हैं. इससे आपके पार्टनर को फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलेगी, जिससे उन्हें किसी गंभीर बीमारी, मेडिकल इमरजेंसी या बढ़ते खर्चों की स्थिति में उन्हें पैसों की चिंता न करनी पड़े.

2. SIP

अगर आप साथ मिलकर भविष्य बनाना चाहते हैं, तो वैलेंटाइन्स डे पर म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है. जानकारी के लिए बता दें, कि SIP में आप हर महीने तय राशि निवेश करते हैं. इससे समय के साथ कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और आपकी बचत तेजी से बढ़ती है. चाहे आपका सपना अपना घर लेना हो, बच्चे की पढ़ाई का खर्च जुटाना हो या आरामदायक रिटायरमेंट प्लान बनाना, SIP इन सभी में काफी मददगार साबित होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. क्रेडिट कार्ड का पेमेंट

क्रेडिट कार्ड का कर्ज समय पर न चुकाने पर बहुत बढ़ जाता है और यह भारी आर्थिक बोझ बन सकता है. वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर का क्रेडिट कार्ड कर्ज चुकाने में मदद कर सकते हैं. ऐसा करने से उनका स्ट्रेस तो कम होगा ही, साथ में इनकम भी काफी हद तक बच जाएगी, जिसे वे बाकी जरूरी कामों में खर्च कर सकते हैं.

4. सोना

वैलेंटाइन्स डे पर आप अपने पार्टनर को Sovereign Gold Bonds (SGBs) या Gold Exchange Traded Funds (Gold ETFs) भी गिफ्ट में दे सकते हैं. इनमें टैक्स बेनिफिट, बेहतर लिक्विडिटी और लंबी समय में अच्छे रिटर्न की संभावना होती है. इनकी कीमत सीधे बाजार में सोने के भाव से जुड़ी होती है, इसलिए समय के साथ यह फिजिकल गोल्ड की तुलना में बेहतर मुनाफा दे सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com