विज्ञापन

सराहनीय काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार करेगी सम्मानित, जानें कैसे करें आवेदन और पात्रता

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड 15 से 35 वर्ष के युवाओं को दिया जाने वाला एक प्रमुख सम्मान है. सराहनीय काम करने वाले युवाओं को इसके तहत सम्मानित किया जाएगा.

सराहनीय काम करने वाले युवाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार करेगी सम्मानित, जानें कैसे करें आवेदन और पात्रता
विवेकानंद यूथ अवार्ड

उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को 'विवेकानंद यूथ अवार्ड' के तहत 1 लाख रुपये, एक पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कर रही है. इसके लिए सराहनीय काम करने वाले युवाओं को आवेदन पत्र भरकर विकास भवन स्थित युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करने होंगे. चलिए आपको बताते हैं कैसे करें आवेदन.

विवेकानंद यूथ अवार्ड

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड 15 से 35 वर्ष के युवाओं को दिया जाने वाला एक प्रमुख सम्मान है. इस अवार्ड का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा और रचनात्मक गतिविधियों जैसे- खेलकूद, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और आपदा प्रबंधन के लिए प्रेरित करना है. सराहनीय काम करने वाले विजेता युवाओं को 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की नकद धनराशि, एक पदक, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है.

पात्रता

  • आवेदक की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • युवा उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता, समाज सेवा, खेलकूद, नशामुक्ति, जल संरक्षण, रक्तदान, आपदा प्रबंधन और जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुरुष और महिला युवाओं को दिया जाता है.
  • आवेदक द्वारा 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 के बीच किए गए कार्यों को मुख्य रूप से मान्यता दी जाएगी.

आवेदन कैसे करें

आवेदन के लिए सादे कागज पर अपने विवरण के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों, उपलब्धियों और प्रमाण-पत्रों का पूरा ब्यौरा तैयार करें. इसे अपने जिले के विकास भवन में स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा. इस वर्ष के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित है.

यह भी पढ़ें:- UPSRTC की बसों में SOS सुविधा, अब हर सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, जानिए कैसे और कब करें इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Government, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com