विज्ञापन

8 से 10 जून तक भदोही में इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को देखते हुए 8 से 10 जून 2026 तक सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा. मिर्जापुर जाने वाले ट्रक, डंपर और ट्रेलर प्रतिबंधित रहेंगे. जबकि बसों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी.

8 से 10 जून तक भदोही में इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें
भदोही ट्रैफिक एडवाइजरी
ndtv

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए 8 जून से 10 जून 2026 तक भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, भदोही पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक ट्विट शेयर किया है. इसमें प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

तीन दिनों तक लागू रहेगा डायवर्जन

भदोही पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा.  इस दौरान ट्रक, डंपर, हाइवा, ट्रेलर समेत अन्य बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है.

औराई चौराहा से मिर्जापुर जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री बंद

पुलिस प्रशासन ने जारी आदेश में बताया कि औराई थाना क्षेत्र के औराई चौराहा से मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित अवधि के दौरान प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इससे परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा गोपीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रोड तिराहा से मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री भी तीन दिनों तक बंद रहेगी.

इन वाहनों को मिलेगी छूट

पुलिस ने जारी आदेश में साफ शब्दों में कहा कि डायवर्जन व्यवस्था के बावजूद जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है. रोडवेज बसें, यात्री वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, दूध-ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन सामान्य रूप से चल सकेंगे. इसके अलावा, प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: बिहार में दूसरे राज्यों से बालू-पत्थर लाने के लिए बदल गए नियम, 10 जून से चाहिए होगा ISTP पास, जान लें रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब हर घर होगी सोलर पावर, बिना लोन-गारंटी छत पर लगेगा 1 किलोवाट का सिस्टम, जानिए क्या है सरकार की योजना

यह भी पढ़ें: जयपुर में होगा NCeG 2026, पंजीकरण और एग्जिबिशन स्टॉल बुकिंग शुरू, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और कौन ले सकता है भाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News Hindi, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com