विज्ञापन

किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कैसे मिलेगा 6 लाख रुपये का लोन, जानें स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया

यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए 384 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. आने वाले 5 सालों में करीब 5 लाख किसानों को इसका फायदा देने का लक्ष्य रखा गया है.

किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कैसे मिलेगा 6 लाख रुपये का लोन, जानें स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया
किसानों को कैसे मिलेगा 6 लाख का लोन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

लघु और सीमांत किसानों को खेती कार्य के लिए आसान और रियायती दर पर दीर्घकालीन लोन के लिए यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की है. इस योजना में पात्र किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन लोन महज 6 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं समय से लोन की किस्त चुकाने वाले किसानों को ही राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ दिया जाएगा. यानी 6 प्रतिशत दर से ब्याज उन्हें लगेगा जो समय से लोन की किस्त चुकाएंगे. 

यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए 384 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. आने वाले 5 सालों में करीब 5 लाख किसानों को इसका फायदा देने का लक्ष्य रखा गया है. किसानों के लिए लोन स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा.

लोन की मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 3 से 15 साल की अवधि के लिए 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन लोन केवल 6 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर दिया जा रहा है.

  • अधिकतम लोन: 6 लाख रुपये तक
  • ब्याज दर: 6% (समय पर किस्त चुकाने पर 5% ब्याज अनुदान/सब्सिडी)
  • ऋण अवधि: 3 वर्ष से 15 वर्ष तक
  • वितरण माध्यम: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड (UPSGVB)

लोन आवेदन की स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखा पर जाएं
  • दस्तावेज तैयार करें- आधार कार्ड, पैन कार्ड, खेत के खतौनी/भूमि से जुड़े कागजात, पासपोर्ट साइज फोटो,निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक शाखा या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म भरें.
  • बैंक अधिकारी आपके दस्तावेजों और कृषि भूमि का सत्यापन करेंगे.
  • पात्रता सही पाए जाने पर बैंक द्वारा ऋण राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mksyldb.in पर विजिट करें
  • होमपेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको 'ऋण आवेदन करें' का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी देनी होगी.
  • इसके बाद अपनी लोन की राशि दर्ज करें.
  • फिर अपना पूरा नाम, पता और अन्य पर्सनल विवरण भरें.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें फिर OTP भेजा जाएगा उसे दर्ज करें.
  • इसके बाद अपना पासवर्ड बनाएं जिससे भविष्य में आपको लॉगिन करने में मदद मिलेगी.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आपका आवेदन आपके द्वारा चुनी गई बैंक शाखा को भेज दिया जाता है.
  • बैंक के फील्ड अधिकारी आपकी कृषि भूमि और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेंगे.
  • सब कुछ सही पाए जाने पर बैंक लोन मंजूर कर देगा और पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः यूपी में दिव्यांगजन QR कोड से मुफ्त में कर सकेंगे बस का सफर, जानें फ्री टिकट जारी करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana, UP Farmer News, Subsidy Loan, UP Cm Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com