UP News: जनगणना को आसान और तेज बनाने के लिए सरकार ने 'स्व गणना' (Self Enumeration) की सुविधा शुरू की है. उत्तर प्रदेश में आज यानी 7 मई से सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान शुरू होगा. इस सुविधा के जरिए लोग घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ही पूरी जनगणना की जानकारी खुद भर सकेंगे. यह सुविधा 21 मई 2026 तक रहेगी. सरकार का कहना है कि इस डिजिटल पहल से लोगों को लाइन में लगने या बार-बार जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, इस प्रोसेस से गलती की संभावना कम होती है और पूरी प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है.
22 मई से घर-घर आएंगे प्रगणक
जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 33 सवालों के आधार पर जानकारी लेंगे. लेकिन अगर आपने पहले ही 'स्व गणना' कर ली है, तो आपको सिर्फ अपनी SEID (Self Enumeration ID) बतानी होगी. इससे आपका समय बचेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आप केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन यानी 'स्व गणना' कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
स्टेप 1: सबसे पहले se.census.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें.
स्टेप 2: अब, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालें. आपके फोन पर OTP आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें. भाषा भी चुन लें.
स्टेप 3: घर की जानकारी (Section A)
यहां आपको अपने घर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी, जैसे घर की दीवार, छत, फर्श और घर की स्थिति.
स्टेप 4: परिवार की जानकारी (Section B)
इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का मालिक कौन है, कितने कमरे हैं और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 5: सुविधाओं की जानकारी (Section C)
पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, गैस और अन्य सुविधाओं के बारे में सही जानकारी दें.
स्टेप 6: संपत्ति की जानकारी (Section D)
टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन जैसे सामान की जानकारी भरें.
स्टेप 7: आखिर में एक बार पूरा फॉर्म ध्यान से पढ़ लें. इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करें.
फॉर्म जमा करने के बाद आपको 12 अंकों का SEID नंबर मिलेगा. इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें. बाद में जब प्रगणक आएंगे, तो यही नंबर दिखाना होगा. इस तरह आप बेहद आसान तरीके से केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं