Train Cancelled List: हर दिन भारतीय रेलवे से लाखों लोग सफर करते हैं. भारतीय रेलवे हर दिन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हजारों ट्रेनें चलाता है. छुट्टियों के मौके पर यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है. बच्चों की छुट्टियों में अक्सर लोग अपने रिश्तेदारों और कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं. अक्सर लोग पहले से ही कहीं भी जाने के लिए अपनी तैयारी कर लेते हैं और ट्रेन तक बुक कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी काम या फिर तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनें कैंसिल हो जाती हैं. जिसके चलते सारी प्लानिंग खराब हो जाती है. ऐसे में कहीं जाने या फिर टिकट बुक करने से पहले ट्रेनों का ताजा अपडेट चेक करना बहुत ही जरूरी है.
यह भी पढ़ें:- Aadhaar Update: बच्चों के आधार को लेकर जरूरी अपडेट, MBU करना हुआ अनिवार्य, स्कूलों और सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
इस रूट पर कई ट्रेनें कैंसिल
जम्मू तवी डिवीजन में इंजीनियरिंग और तकनीकी कार्यों, जैसे सिग्नल, ओवरहेड लाइन की समस्याओं या बाढ़, मिट्टी के कटाव के कारण कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द या लेट हो सकती हैं. यात्रियों को यात्रा से पहले हमेशा ट्रेन की स्थिति ऑनलाइन चेक करनी चाहिए, क्योंकि देरी या रद्द होने से गर्मी के मौसम में यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है, जैसा कि 12207/12208 और 14611/14612 जैसी ट्रेनों के साथ हुआ है.
- 12207/12208 काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 मई से 2 जून तक रद्द कर दी गई है.
- ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम- कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक कैंसिल की गई है.
- 14611/14612 गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस मई तक रद्द.
- 22431/22432 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार एक्सप्रेस मई तक रद्द.
दरअसल, जम्मू तवी मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का काम जारी है, जिसके चलते कई ट्रेनों पर असर पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गई हैं. रुद्रपुर और तराई क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनें भी इस वजह से प्रभावित रहेंगी.
कैसे करें चेक- ऑनलाइन- IRCTC वेबसाइट या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का नंबर डालकर स्थिति देखें.
- स्टेशन पर पूछें- स्टेशन मास्टर या पूछताछ काउंटर से जानकारी लें.
- अतिरिक्त समय लेकर चलें- यात्रा में देरी हो सकती है, इसलिए पहले से निकलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं