Tele-Law Portal: आज के समय में कानूनी जानकारी होना बहुत जरूरी है, लेकिन हर व्यक्ति वकील तक आसानी से नहीं पहुंच पाता. इसी समस्या को दूर करने के लिए Department of Justice ने टेली-लॉ सेवा शुरू की है. इस सेवा के जरिए आप घर बैठे फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ वकीलों से मुफ्त कानूनी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
रेलवे का बड़ा कदम: e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा
क्या है टेली-लॉ सेवा?
टेली-लॉ एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को आसान और सस्ती कानूनी सहायता देना है. कई बार लोग अपने अधिकारों के बारे में जानकारी न होने के कारण परेशानी झेलते हैं. ऐसे में यह सेवा उन्हें सही दिशा दिखाने का काम करती है.
इस योजना के तहत आप 14454 पर कॉल करके अपनी कानूनी समस्या बता सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी Common Services Centres (CSC) केंद्र पर जाकर भी वीडियो कॉल के जरिए वकील से बात कर सकते हैं.
किन मामलों में मिल सकती है सलाह?टेली-लॉ सेवा के माध्यम से कई तरह के मामलों में सलाह ली जा सकती है, जैसे-
- परिवार से जुड़े विवाद
- संपत्ति से जुड़े मामले
- घरेलू हिंसा
- मजदूरी या नौकरी से जुड़ी समस्याएं
- सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना
- जमीन या किराए के विवाद
वकील आपकी बात सुनकर आपको सही कानूनी जानकारी और आगे की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं.
कैसे उठा सकते हैं लाभ?- अपने मोबाइल से 14454 पर कॉल करें.
- अपनी समस्या बताएं.
- तय समय पर वकील से फोन या वीडियो कॉल पर बात करें.
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर वहां से वीडियो कॉल के जरिए सलाह ले सकते हैं.
कानूनी सलाह पाना अब और भी आसान!
— Ministry of Law and Justice (@MLJ_GoI) February 25, 2026
न्याय विभाग की टेली-लॉ सेवा के माध्यम से आप घर बैठे फोन या वीडियो कॉल द्वारा विशेषज्ञ वकीलों से मुफ्त कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। बस 14454 पर कॉल करें या अपने नजदीकी सीएससी केंद्र (CSC Center) जाएं। सशक्त बनें, जागरूक बनें!#DoJ #PIB… pic.twitter.com/LRA4P9Lrqa
कानूनी जानकारी हर नागरिक का अधिकार है. टेली-लॉ सेवा के जरिए आप अपने अधिकारों को समझ सकते हैं और सही कदम उठा सकते हैं. ऐसे में अगर आपको किसी भी तरह की कानूनी परेशानी है, तो घबराएं नहीं. 14454 पर कॉल करें या अपने नजदीकी CSC केंद्र जाएं और मुफ्त कानूनी सलाह पाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं