अगर आपको किसी जरूरी काम के लिए जल्दी पासपोर्ट चाहिए, तो Tatkaal Passport Scheme आपके बहुत काम आ सकती है. इस योजना के जरिए नॉर्मल आवेदन के मुकाबले कम समय में पासपोर्ट बनवाया जा सकता है. हालांकि, कई बार लोग बिना नियम और दस्तावेजों की जानकारी के आवेदन कर देते हैं, जिससे उनका आवेदन बीच में ही अटक जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपना पासपोर्ट जल्दी बनवाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं Tatkaal Passport Scheme के जरिए आप किस तरह अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं, इसका प्रोसेस क्या है, फीस कितनी लगती है, पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको किन-किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे ये पासपोर्ट कितने समय तक वैध रहता है.
क्या है Tatkaal Passport Scheme?
इसे लेकर रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, पुणे ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की है. पोस्ट के मुताबिक, तत्काल पासपोर्ट स्कीम उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें जल्दी पासपोर्ट की जरूरत होती है. अगर आपको नौकरी, पढ़ाई, इलाज, बिजनेस, विदेश यात्रा या किसी अन्य जरूरी काम के लिए तुरंत पासपोर्ट चाहिए, तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं.
कितने दिन में मिलेगा पासपोर्ट?
Regional Passport Office, Pune के अनुसार, अगर आपके सभी दस्तावेज सही हैं और आवेदन में कोई कमी नहीं है, तो पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) में आवेदन जमा करने के बाद 3 दिनों के अंदर (Working Days) पासपोर्ट जारी किया जा सकता है.
कैसे मिलता है फायदा?दरअसल, तत्काल स्कीम में आवेदन करने वालों को जल्दी अपॉइंटमेंट मिलने की सुविधा मिलती है. यानी सामान्य आवेदन की तुलना में तत्काल स्लॉट्स को प्राथमिकता दी जाती है. इससे आवेदन का प्रोसेस तेजी से पूरी होता है और पासपोर्ट भी जल्दी मिल जाता है. इसके अलावा, ज्यादातर मामलों में पहले पासपोर्ट जारी किया जाता है और बाद में पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है.
Tatkaal Passport बनवाने की फीस कितनी है?अगर कोई वयस्क (Adult) Tatkaal Scheme के तहत 36 पेज का पासपोर्ट बनवाता है, तो उसे कुल 5000 रुपये फीस देनी होगी. तत्काल सेवा की फीस जो पहले 3,500 थी, वह अब 1 जुलाई से 5,000 रुपये हो जाएगी.
पासपोर्ट कितने साल तक वैध रहेगा?इस स्कीम के तहत मिलने वाले पासपोर्ट की वैधता सामान्य पासपोर्ट जितनी ही होती है. वयस्कों के लिए पासपोर्ट 10 साल तक वैध रहेगा और नाबालिग (Minor) के लिए पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र पूरी होने तक, जो पहले हो, उतने समय तक मान्य रहेगा.
कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?18 साल या उससे अधिक उम्र के आवेदकों को पते, जन्मतिथि और Non-ECR से जुड़े दस्तावेजों के अलावा नीचे दी गई लिस्ट में से कोई भी 3 दस्तावेज देने होंगे. वहीं, 18 साल से कम उम्र के आवेदकों को नीचे दिए गए पहले 6 दस्तावेजों में से कोई भी 2 दस्तावेज जमा करने होंगे.
यहां देखें लिस्ट- आधार कार्ड (PVC, Original Letter या UIDAI का e-Aadhaar)
- PAN कार्ड
- मान्यता प्राप्त संस्थान का स्टूडेंट आईडी कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पुराना पासपोर्ट (री-इश्यू के मामले में)
- वोटर आईडी कार्ड
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक, किसान या डाकघर की पासबुक (फोटो और अपडेटेड एंट्री के साथ)
- SC, ST या OBC प्रमाण पत्र
- शस्त्र लाइसेंस (Arms Licence)
- पेंशन से जुड़े दस्तावेज
- राज्य/केंद्र सरकार, PSU, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी का फोटो पहचान पत्र.
Regional Passport Office के अनुसार, कुछ मामलों में Tatkaal Scheme का लाभ नहीं दिया जाता. जैसे-
- नाम बदलने के मामले
- जिनका वर्तमान पता संबंधित Regional Passport Office के अधिकार क्षेत्र में नहीं है
- तलाकशुदा या अलग रह रहे माता-पिता के नाबालिग बच्चे (Annexure C वाले मामले)
- सरकार के खर्च पर विदेश से वापस लाए गए लोग
- जिन्हें भारत भेजा गया हो या जिन्होंने Emergency Certificate पर यात्रा की हो
- नागालैंड से बाहर रहने वाले नागा मूल के लोग
- जम्मू-कश्मीर मूल के लोग और उनके नाबालिग बच्चे
- जिन पर आपराधिक मामले से जुड़े पासपोर्ट कानून की धारा 6(2)(e) या 6(2)(f) लागू होती है
- जिनकी पुलिस रिपोर्ट खराब (Adverse Police Report) हो, वॉचलिस्ट में हों, बार-बार पासपोर्ट खो चुके हों या पहले फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर चुके हों.
- रजिस्ट्रेशन या नैचुरलाइजेशन के जरिए भारतीय नागरिक बने लोग
- गोद लिए गए बच्चे
- बिना विवाह के जन्मे और केवल एक अभिभावक वाले बच्चे
- सरोगेसी से जन्मे बच्चे
- सिंगल पैरेंट वाले नाबालिग
- पासपोर्ट खो जाने या चोरी होने के मामले
- Short Validity Passport को दोबारा जारी कराने के मामले
- पासपोर्ट पूरी तरह खराब या पहचान में न आने की स्थिति
- लिंग (Gender), चेहरे की पहचान (Appearance) या हस्ताक्षर (Signature) में बदलाव
- जन्मतिथि या जन्मस्थान में बदलाव
- पिता, माता या जीवनसाथी के नाम में बदलाव
आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यानApplying for a passport under the Tatkaal Scheme? ✈️
— Regional Passport Office, Pune (@rpopune) June 25, 2026
Passport Mitra is here to guide you and make passport services easier to understand.
From eligibility and required documents to application steps and important precautions, Passport Mitra simplifies the Tatkaal application… pic.twitter.com/r5PqTGwILe
Regional Passport Office, Pune ने सलाह दी है कि Tatkaal Passport के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और सभी जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें. अगर आपको लगता है कि आप Tatkaal Scheme की शर्तें पूरी नहीं करते हैं, तो सामान्य तरीके से आवेदन करना बेहतर रहेगा. इससे आवेदन रद्द होने या देरी होने की संभावना कम हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, PNG लेने के बाद भी दोबारा मिल सकेगा गैस कनेक्शन, जान लें नए नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं