विज्ञापन

ट्रेन की सुरक्षा के लिए अब तैयार है 'कवच', नहीं होगी दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर

बरौनी रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' का सफल परीक्षण किया गया है. यह परीक्षण बरौनी से समस्तीपुर और बरौनी से बेगूसराय के बीच 65 किलोमीटर के रेलखंड पर संपन्न हुआ.

ट्रेन की सुरक्षा के लिए अब तैयार है 'कवच', नहीं होगी दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर
रेलवे ने कवच तकनीक का किया सफल परीक्षण
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • रेलवे ट्रेन की सुरक्षा के कवच प्रणाली का सफर परीक्षण किया.
  • बरौनी स्टेशन पर कवच प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है.
  • दोनों इंजनों के आमने-सामने आने के बावजूद नहीं हुई टक्कर.

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने रेल परिचालन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है. रेलवे ने ट्रेन की सुरक्षा के लिए अब कवच तैयार कर लिया है. दरअसल, बरौनी रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' का सफल परीक्षण किया गया है. यह परीक्षण बरौनी से समस्तीपुर और बरौनी से बेगूसराय के बीच 65 किलोमीटर के रेलखंड पर संपन्न हुआ.

यह परीक्षण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर और सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक के गाइडेंस में किया गया, जिसमें रेलवे के साथ-साथ रेलटेल (RailTel) और क्वाड्रेंट (Quadrant) की तकनीकी टीमों ने अहम भूमिका निभाई.

कैसे हुआ परीक्षण और क्या रही खासियत?

परीक्षण के दौरान 'Kernex DMI' प्रणाली से लैस दो लोकोमोटिव (इंजनों) को एक ही ट्रैक पर आमने-सामने लाया गया. इस दौरान कवच प्रणाली ने अपनी कार्यक्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. दोनों इंजनों के आमने-सामने आने के बावजूद अत्याधुनिक 'कवच' तकनीक के कारण उनमें आपस में टक्कर नहीं हुई.

यह तकनीक मानवीय भूल या किसी अन्य कारण से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार है. जरूरत पड़ने पर यह सिस्टम खुद-ब-खुद ऑटोमैटिक ब्रेक लगा देता है, जिससे ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होती है.

रेलवे का यह प्रयास यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल सफर को और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

यह भी पढ़ें | 27 अक्तूबर से ट्रेन के सभी टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC ने रेलवे को दिया निर्देश, PRS सिस्टम में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर बिहार जाएगी 11 स्पेशल ट्रेन, दिल्ली, यूपी से लेकर नागपुर, कर्नाटक, गुजरात रूट की ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kavach, Kavach ATP System, Kavach Automati Train Protection, Kavach Technology, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com